समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में आज नववर्ष के तीसरे दिन भी पहले दिन जैसी स्पिरिट के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये सैकड़ों की संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से मिलकर नये साल की बधाई दी। कार्यकर्ताओं और नेताओं ने श्री अखिलेश यादव को पुष्पगुच्छ, बुके भेंट किए।

श्री यादव ने सभी को नए साल की शुभकामना देते हुए प्रदेश में खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार से हर वर्ग त्रस्त है। हर विभाग में लूट मची है। यूरिया खाद से लेकर धान खरीद तक में कालाबाजारी, मुनाफाखोरी और भ्रष्टाचार है। भाजपा सरकार ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा व्यवस्था सभी को बर्बाद कर दिया है। भाजपा जनता को धोखा दे रही है। किसानों को फसलों की कीमत नहीं मिल रही है। दुग्ध उत्पादकों को दूध का सही दाम नहीं मिल रहा है। बिचौलिए मुनाफा कमा रहे है। मुनाफाखोरो को सरकार का संरक्षण है।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को आपस में मिलजुलकर कार्य करना है। जनता के बीच रहना है। जनता को भाजपा की नाकामियां बताना है। भाजपा सरकार हर मामले में फेल हो गयी है। बजट को लेकर गुमराह नहीं होना है।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है। भाजपा की नफरत की राजनीति को हराना है। 2026 में मेहनत से ही 2027 में सफलता मिलेगी। भाजपा जनता को गुमराह करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनायेगी। मंत्रिमण्डल विस्तार के नाम पर जनता को धोखा देने के लिए मंत्री बनाएगी। भाजपा को हटाने के लिए सावधान रहकर राजनीति करनी है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर हर वर्ग का सम्मान होगा। प्रदेश का विकास होगा। किसानों और गांवों को खुशहाल बनाने के लिए फैसले होंगे। नौजवानों को नौकरी और रोजगार मिलेगा। महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये देकर उनकी मदद की जायेगी। अन्याय, अत्याचार पर रोक लगेगी।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल, पूर्व सांसद श्री अरविन्द कुमार सिंह, श्री फरीद किदवई विधायक, श्री अनिल वर्मा विधायक, समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी. पाण्डेय, मौलाना इकबाल कादरी राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी अल्पसंख्यक सभा, हाजी इरफान अंसारी राष्ट्रीय सचिव मऊ, समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप जायसवाल, फिरोज खान गब्बर प्रत्याशी अयोध्या, श्री तेजेन्दर सिंह विर्क, राम आसरे विश्वकर्मा पूर्व मंत्री, श्री रामबृक्ष सिंह यादव पूर्व एमएलसी, श्रीमती राजबाला रावत, फखरूल हसन चांद, अमरजीत यादव आदि प्रमुख नेता शामिल रहे। (राजेन्द्र चौधरी) मुख्य प्रवक्ता समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश



