समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से नए वर्ष के दूसरे दिन भी उत्साह पूर्ण माहौल में समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और नेताओं ने मिलकर नववर्ष 2026 की बधाई दी। नेताओं, कार्यकर्ताओं अधिकारियों विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने श्री अखिलेश यादव को पुष्पगुच्छ और बुके भेंट किया। श्री अखिलेश यादव ने सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए नए साल की शुभकामनाएं दी।

IMG 20260102 WA0016

श्री अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा कि वे बूथ स्तर पर पार्टी को और मजबूत करने में जुट जायें। मतदाता सूची को लेकर हो रहे एसआईआर पर पूरी नजर रखे। जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया हो उन्हें शामिल करायें। सभी लोग सतर्क और सावधान रहें। जिस समय मुख्यमंत्री जी ने कहा था कि चार करोड़ वोट कट गये हैं, उसी समय उन्होंने अधिकारियों को बेईमानी करने का संदेश दिया था।

IMG 20260102 WA0005

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि इस समय जिस तरह के डेटा और आंकड़े आये हैं, उसमें चुनाव आयोग और अधिकारियों को अपनी क्रेडिबिलटी साबित करनी है। हमें उम्मीद है चुनाव आयोग, मैपिंग एप और जो कम्पनियां चुनाव आयोग का तकनीकी रूप से मदद कर रही हैं, वह निष्पक्ष होंगी।

IMG 20260102 WA0010

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि अगर मतदाताओं की संख्या के आंकड़ों में फर्क आता है राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़े दूसरे हैं और केन्द्रीय निर्वाचन आयोग के आंकड़े दूसरे हैं तो एसआईआर का क्या मतलब रह गया। कहीं ऐसा तो नहीं कि मुख्यमंत्री जी के इशारे के बाद बेईमानी करने की तैयारी हो रही हो।

IMG 20260102 WA0014

श्री यादव ने कहा कि भाजपा बेईमान पार्टी है। भाजपा हर स्तर पर बेईमानी और भ्रष्टाचार करती है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पीडीए प्रहरी एसआईआर और मतदाता सूची पर पूरी नज़र रखें। भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान है। किसान, नौजवान, महिलाएं त्रस्त हैं। भाजपा सरकार ने सभी को धोखा दिया है। वह झूठे वादे करती है। भाजपा सरकार में किसानों को समय पर खाद, बीज नहीं मिलता है। किसानों की फसलों को उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। नौजवानों के लिए नौकरी रोजगार नहीं है। जनता समाजवादी पार्टी की ओर आशा भरी नज़रों से देख रही है। लोगों को समाजवादी पार्टी पर भरोसा है। 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी भाजपा को सत्ता से हटाएगी और प्रदेश को भाजपा के कुशासन से मुक्त करेगी।

IMG 20260102 WA0012

नववर्ष के अवसर पर सदर कैण्ट गुरूद्वारा साहिब की ओर से श्री अखिलेश यादव को सर्वश्री नरेन्द्र सिंह छाबड़ा, नवल जीत सिंह नागपाल, सुरेन्द्र सिंह छाबड़ा, आतम सिंह सोढ़ी तथा महेन्द्र सिंह छाबड़ा ने सरोपा भेंट कर सम्मानित किया।

 

  1.     श्री अभिषेक दीक्षित, एडवोकेट ने सण्डीला के लड्डू भेंट किए। उनके साथ श्री अतहर हुसैन एवं श्री अनुराग मिश्र ने भी नववर्ष की बधाई दी।(राजेन्द्र चौधरी)मुख्य प्रवक्ता समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश।