समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज यहां निशातगंज स्थित कैफ़ी आज़मी अकादमी का दौरा किया। श्री अखिलेश यादव के साथ पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधान परिषद सदस्य श्री राजेंद्र चौधरी तथा महानगर अध्यक्ष श्री फाकिर सिद्दीकी भी मौजूद रहे।

लखनऊ में कैफ़ी आज़मी अकादमी मुख्य रूप से एक प्रेक्षागृह है, जो निशातगंज इलाके में है, जिसे वरिष्ठ शायर कैफ़ी आज़मी के नाम पर बनाया गया था और अब यह उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के तहत संचालित होता है। यह आडीटोरियम राजधानी लखनऊ में कला, सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियों का प्रमुख केन्द्र है।

इस अकादमी का प्रस्ताव अभिनेत्री शबाना आजमी एवं सिने लेखक एवं गीतकार श्री जावेद अख्तर का था जिसमें श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल में पर्याप्त आर्थिक मदद भी दी गई थी। इस प्रेक्षागृह में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते है। यहां प्रगतिशील गोष्ठियों के अतिरिक्त गंभीर विचारविमर्श एवं सेमीनार, नाटक भी होते है। समाजवादी पार्टी सकारात्मक सोच को बढ़ावा देती रही है। समाजवादी पार्टी ने मानसिक स्वास्थ्य के लिए इस संस्थान को समुचित संरक्षण दिया था।

श्री अखिलेश यादव ने आज मैक्स अस्पताल जाकर पूर्व नेता विरोधी दल श्री रामगोविन्द चौधरी के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

श्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव प्रीति तिवारी के निशातगंज स्थित आवास पर जाकर मुलाकात की। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने श्री अखिलेश यादव का स्वागत एवं अभिनंदन किया।(राजेन्द्र चौधरी) मुख्य प्रवक्ता



