कुं आर सी महिला डिग्री कॉलेज मैनपुरी में जनपद में होने वाले विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 15/ 12 /25 को कार्यक्रम किया गया इसमें 18 वर्ष पूरी कर चुकी या 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की होने वाली छात्राओं को मतदाता सूचि में नाम दर्ज करने के लिए प्रेरित किया गया l प्राचार्या एवं जिला स्वीप को-ऑर्डिनेटर प्रोफेसर शेफाली यादव ने कहा कि ऐसी सभी छात्राएं जो 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रही है या पूरी कर चुकी है और जिनका अभी तक वोटर कार्ड नहीं बना है वह कॉलेज की स्वीप इंचार्ज श्रीमती संजना श्रीवास्तव से फॉर्म ६ प्राप्त कर मतदाता सूची में पंजीकरण करा सकते हैं l स्वीप प्रभारी श्रीमती संजना श्रीवास्तव ने छात्राओं को फॉर्म 6 वितरित किए एवं उसके भरने संबंधी निर्देश दिए l प्रोफेसर शेफाली यादव ने कहा कि छात्राएं अपने घर के अन्य सदस्यों के साथ-साथ आसपास रहने वालों का भी नाम सूची में दर्ज कराना सुनिश्चित करें जिनकी उम्र 18 साल या 18 साल से ऊपर हो l उन्होंने सभी को अवगत कराया कि मतदाता सूची में नया नाम पंजीकरण कराने , मतदाता कार्ड में किसी तरह की आपत्ति ,नाम संशोधन व स्थान परिवर्तन आदि के लिए अलग-अलग फॉर्म भरे जाएंगे इस अवसर पर श्रीमती संजना श्रीवास्तव , डॉ विभा जैन डॉ भाग्यलक्ष्मी श्रीमती पूजा आदि उपस्थित रहेl