समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी ने पीडीए प्रहरी बनाया है। पीडीए प्रहरी बनाने का मकसद है। प्रदेश में हर व्यक्ति का वोट वोटर लिस्ट में आ जाय। आम जनता और समाजवादी पार्टी का एक भी वोट न कटने पाये। समाजवादी पार्टी ने संकल्प लिया है एसआईआर से डरना नहीं है। डटे रहना है। समाजवादी पार्टी के लोग जितनी जिम्मेदारी से डटे रहेंगे उतना ही आम लोगों का वोट बनावा लेंगे और वोटलिस्ट से जोड़ पायेंगे।

IMG 20251112 WA0012

समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर बुधवार को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जानबूझ कर साजिष और षडयंत्र कर रही है, जिससे आम जनता, पार्टियां और कार्यकर्ता कन्फ्यूज रहे। इतना कन्फ्यूज रहे कि लोग वोट बनवाने, जुड़वाने में ही व्यस्त रहे और भाजपा सरकार जिन सवालों पर असफल है जनता उन्हें न पूछ पाये। सरकार से सवाल न कर पाये। भाजपा चाहती है विपक्ष और जनता एसआईआर, बीएलओ, वोटर लिस्ट में उलझा रहे। सरकार की नाकामियों पर और किसी का ध्यान न जा पाये।

IMG 20251112 WA0013

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि पूरी सरकार के अधिकारी भाजपा का वोट बनवाने में लगे है। भाजपाई फ्री हैं। अधिकारी जनता को परेशान करने के लिए बैठे है। वे चाहते हैं कि विपक्षी दलों के समर्थकों का वोट न बनने पाये। भाजपा की साजिशों का पर्दाफाश करने के लिए, हर व्यक्ति का वोट बनवाने के लिए हमने पीडीए प्रहरी बनाया है। पीडीए प्रहरी समय-समय पर जानकारियां देंगे। समाजवादी पार्टी चुनाव आयोग से शिकायत करेगी। अधिकारियों की कमियां उजागर करेंगे। हमें उम्मीद है। चुनाव आयोग हमारी मदद करेगा। निष्पक्ष कार्रवाई करेगा। ऐसे अधिकारी को वोट बनवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं, राजनीतिक दलों का सहयोग नहीं कर रहे है, उनके खिलाफ कार्रवाई करे।

IMG 20251112 WA0013

प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा बेईमान पार्टी है। भाजपा का चरित्र नकारात्मक है। भाजपा नकारात्मक राजनीति करती है। धोखा देती है। भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव में बेईमानी की। मतदाताओं को वोट नहीं डालने दिया। बेईमानी की जड़ निर्वाचन आयोग में है। यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का संकल्प भाजपा को सŸाा से हटाना है। नकारात्मक राजनीति को खत्म करना है। समाजवादी पार्टी सकारात्मक राजनीति करती है। समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय और हर वर्ग के उत्थान और सम्मान की पक्षधर है।

IMG 20251112 WA0019

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि जनता समाजवादी पार्टी पर भरोसा कर रही है। जनता ने लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को जिताया। लोकसभा चुनाव में पीडीए की जीत हुई। 2027 में एक बार फिर जीत कर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना है।

IMG 20251112 WA0005

श्री यादव ने कहा कि सभी लोगों को एसआईआर को गंभीरता से लेना है। एक-एक वोट बनवाना है। किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में आने से न छूटने पाये। भाजपा भ्रष्टाचारी पार्टी है। हर स्तर पर बेईमानी करती है। भाजपा से सावधान रहना है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता एसआईआर पर नजर रखें।

IMG 20251112 WA0007

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि जनता समाजवादी पार्टी के साथ है। जनता भाजपा के जंगलराज से मुक्ति चाहती है। 2027 में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होना तय है। समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर प्रदेश में सामाजिक न्याय के राज की स्थापना होगी। कानून और संविधान का राज होगा। उत्तर प्रदेश विकास की ओर अग्रसर होगा। नौजवानों को नौकरी और रोजगार मिलेगा।

IMG 20251112 WA0017

बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव, सांसद श्री नरेश उत्तम पटेल, सांसद श्री नीरज मौर्य सांसद श्री देवेश शाक्य, पूर्व नेता विरोधी दल श्री राम गोविन्द चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम पाल पाल सहित बड़ी संख्या में प्रमुख नेता, प्रदेश पदाधिकारी और नेता मौजूद रहे।(राजेन्द्र चौधरी)मुख्य प्रवक्ता समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश।