समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि बिहार से पूरे देश में बदलाव का संदेश जा रहा है। बिहार की जनता भाजपा और उसके सहयोगी दलों की सरकार को बदलने जा रही है। यह विधानसभा चुनाव गरीब और अमीर के बीच है। अमीर और उद्योगपति भाजपा के साथ खड़े है। वहीं गरीब, किसान, नौजवान, महिलाएं इंडिया गठबंधन और राश्ट्रीय जनता दल के साथ है।
i
बिहार विधानसभा चुनाव में मंगलवार को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों दिनारा विधानसभा क्षेत्र में श्री राजेश यादव, ओबरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी श्री ऋषि सिंह और बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के समर्थन में विशाल चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और नौजवानों के पलायन के लिए केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जिम्मेदार है। भाजपा झूठी, भ्रष्टाचारी और धोखेबाज पार्टी है। भाजपा ने हर वर्ग के साथ धोखा किया है। नफरत फैलाकर सामाजिक सद्भाव खराब करती है।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने बिहार में गरीबों, किसानों, युवाओंका शोषण किया है। भाजपा की केन्द्र और प्रदेश की सरकार ने महंगाई बढ़ायी है। बेरोजगारी बढ़ाया है। बिहार में गरीबों के पास जमीन नहीं है। जिनके पास थोड़ी बहुत जमीन है वे किसान जो फसल पैदा करते है उन्हें फसल की कीमत नहीं मिलती है। भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने के झूठे वादे किये। भ्रष्टाचार और लूट की है। बिहार को भाजपा के भ्रष्टाचार के पैसों के बंडलराज से बचाना है। भाजपा बिहार के बजट का पैसा बंडल बनाकर बाहर भेज रही है।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार का पैसा बिहार के विकास पर खर्च होना चाहिए। नौजवानों को नौकरी मिलनी चाहिए। भाजपा ने देश और प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। देश को कर्जदार बना दिया है। भाजपा सरकार में देश पर कर्ज बढ़ता जा रहा है।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि जबसे श्री तेजस्वी यादव ने हर घर युवाओं को नौकरी देने, 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने, माताओं-बहनों को 2500 रूपये हर माह देने की घोषणा की है। तब से भाजपा घबराई है। तेजस्वी यादव प्रदेश में सरकार बनाकर नया बिहार बनाएंगे। हर वर्ग को सम्मान और सुरक्षा देंगे। सड़कें, हाई-वे एक्सप्रेस-वे बनाएंगे।

ओबरा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की लहर चल रही है। इस चुनाव में जनता ने पहले से ही महागठबंधन की सरकार बनाने और श्री तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनाने का फैसला कर लिया है। सरकार बदलेगी, बिहार बदलेगा। बदलाव के संदेश से भाजपा में घबराहट है। बिहार की जनता दिल्ली सरकार के 10 साल और बिहार सरकार के 20 साल कुल मिलाकर तीस साल का हिसाब लेगी।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा इस्तेमाली पार्टी है। इस्तेमाल करती है धोखा देती है और बर्बाद कर देती है। भाजपा ने नौजवानों, किसानांे सबको धोखा दिया। नौजवानों को 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया था लेकिन कोई नौकरी नहीं दी। जब बिहार में तेजस्वी यादव ने लाखों नौजवानों को नौकरी दी तो बिहार, उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में संदेश गया कि बिहार में नौकरी मिल रही है। इसी से घबराकर भाजपा ने सरकार गिरवा दी। भाजपा समझ गयी थी कि नौकरी और रोजगार मुद्दा बन गया तो वह बिहार के साथ-साथ पूरे देश से साफ हो जाएगी। भाजपा के एजेंडे में नौकरी, रोजगार नहीं है। भाजपा ने नौकरियां दी नहीं, छीन ली हैं। भाजपा ने 15 लाख देने का वादा किया था लेकिन नहीं दिया। अब चुनाव आया है तो उधार के 10 हजार रुपये रिश्वत दे रहे हैं। चुनाव बाद इसे भी वापस लें लेंगे। भाजपा भरोसे लायक नहीं है। बिहार की जनता श्री तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने जा रही। तेजस्वी नौकरी तो देंगे ही महिलाओं, बहनों, गरीबों की मदद करेंगे। सामाजिक न्याय के राज की स्थापना करेंगे। सबको न्याय और सम्मान मिलेगा। कानून का राज स्थापित करेंगे। आज बिहार में कानून का राज नहीं है, अराजकता है। सरेआम गाड़ियों से कुचल कर और गोलियां मारकर हत्याएं हो रही है। तेजस्वी मुख्यमंत्री बनेंगे। बिहार को विकास और खुशहाली के रास्ते पर ले जाएंगे। हम विकास के लिए अपने अनुभव का लाभ देंगे, मदद करेंगे, जिससे बिहार विकास के रास्ते पर जाये। भाजपा ने उद्योग कारोबार चौपट कर दिया है। हम समाजवादियों ने भाजपा को अवध में हराया है। अब बिहार की जनता मगध में हरायेगी। भाजपा ने महंगाई बढ़ायी है। सोने की महंगाई बढ़ा दी है। भाजपा के लोग सोना इकट्ठा कर रहें है। इसीलिए सोना महंगा हो गया है। भाजपाई भ्रष्टाचार के पैसे से सोना खरीद रहे है। आज गरीब आदमी अपनी बेटी को शादी में सोने की छोटी से छोटी चीज नहीं दे पायेगा। इस महंगाई के लिए भाजपा जिम्मेदार है। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल की जीत सामाजिक-न्याय की जीत, संविधान की जीत होगी। लोकतंत्र, सौहार्द और भाईचारे की जीत होगी। बिहार में नये विजन, सकारात्मक सोच का मुख्यमंत्री बनेगा।

ओबरा में पत्रकारों के एक सवाल पर जवाब में मुख्यमंत्री योगी पर तंज कसते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि सच्चाई यह है कि अगर उन्हें बंदरों की टोली में बैठा दिया जाए तो हम और आप भी नहीं पहचान पाएंगे। नीतीश कुमार को लेकर श्री अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें अब कोई मुख्यमंत्री नहीं बनाने वाला है। वे भाजपा के सिर्फ चुनावी दूल्हा है। अभी पटना में हुए रोड-शो से उन्हें हटा दिया गया था। बिहार में सरकार बदलने जा रही है। नयी सरकार बनेगी। श्री तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। (राजेन्द्र चौधरी)प्रवक्ता सपा



