समाजवादी चिंतक डॉ.राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि आज राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के सभी जिलों में मनायी गयी। समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने डॉ. लोहिया के याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य कार्यक्रम राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित डा. लोहिया पार्क में हुआ। इसके अतिरिक्त लोहिया संस्थान गोमतीनगर और चौक, लखनऊ स्थित लोहिया पार्क में भी लोहिया जी की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण किया गया।

समाजवादी पार्टी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने गोमतीनगर लखनऊ स्थित लोहिया पार्क पहुंचकर डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री किरनमय नंदा, राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी समेत अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

डॉ. राम मनोहर लोहिया को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि लोहिया जी ने गैरबराबरी, भेदभाव, नाइंसाफी और शोषण के खिलाफ जीवन पर्यन्त संघर्ष किया। उन्होंने समाज में ऊंच-नीच, भेदभाव को खत्म करने और समाजिक-आर्थिक समानता के लिए सप्तक्रांति का आह्वान किया। श्री यादव ने कहा कि आज हम सभी लोग डॉ. लोहिया के विचारों, सिद्धांतों और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं। समाजवादी लोग नाइंसाफी, भेदभाव, शोषण और विषमता के खिलाफ संघर्ष करते रहेंगे। जनता को जागरूक करेंगे। डा. लोहिया के सप्तक्रांति के आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाएंगे और पीडीए समाज को आर्थिक और सामाजिक सम्मान दिलाएंगे। सामाजिक न्याय के राज की स्थापना किया जाएगा।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार में आने पर किसानों, नौजवानों, महिलाओं और सभी वर्गों की खुशहाली के लिए काम करेगी। समाजवादी सरकार ने पहले भी विकास किया आने वाले समय में भी जनता के हित में फैसले लिए जाएंगे, विकास कार्य होंगे। लोहिया पार्क नेताजी के समय पर बना था। यह पहला पार्क था, जिसके बनते समय एक भी पेड़ नहीं काटा गया था। पहली बार ट्रीज ट्रांस लोकेट किए गए थे। समाजवादी सरकार में छोटे लोहिया जनेश्वर जी के नाम से पार्क बनाया गया। जयप्रकाश जी के नाम पर जेपीएनआईसी बनाया गया। गोमती नदी पर खूबसूरत रिवरफ्रंट बनाया गया। भाजपा सरकार ने प्रदेश का विकास रोका और बर्बाद किया।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में उत्पीडऩ, अन्याय, अत्याचार, चरम पर है। भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं टूट चुकी है। हर विभाग और हर कार्य में भ्रष्टाचार है। स्वास्थ्य सेवाएं बर्बाद हैं। शिक्षा व्यवस्था बर्बाद हो चुकी है। इस सरकार में आर्थिक असमानता, गैरबराबरी बढ़ी है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था ध्वस्त हैं। यह सरकार पुलिस का दुरुपयोग कर रही है। अपने राजनीतिक लाभ के लिए प्रयोग कर रही है। भाजपा सरकार अपनी नाकामी छिपाना चाहती है। नाकामी छिपाने के लिए मुख्यमंत्री जी सफेद टेबल पर बैठक कर काला झूठ बोलते हैं। कानपुर के अखिलेश दुबे के मामले में सरकार छिपा रही है। वहां पुलिस के बड़े-बड़े अधिकारी फंस रहे हैं। पुलिस के लोग ठीक काम नहीं कर रहे हैं। भ्रष्टाचार और लूट की पराकाष्ठा है। पुलिस के अधिकारी एक-दूसरे को बचाने में लगे हैं।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जातिवादी पार्टी है। भाजपा सरकार में बड़े पैमाने पर जातीय उत्पीडऩ और भेदभाव हो रहा है। यह चिंता का विषय है। डॉ.लोहिया ने जाति तोड़ो अभियान चलाया था। बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर ने जातीय उत्पीडऩ के खिलाफ कानून बनाया। भाजपा सरकार जातीय आधार पर भेदभाव कर रही है। अधिकारियों की तैनाती जाति के आधार पर होती है। जातीय उत्पीडऩ की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। इसी वजह से हरियाणा में एक आईपीएस की जान चली गयी। आईपीएस की जान चली जाना सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस पर जूता फेंकना, कथावाचकों को बांधकर पीटना, रायबरेली में बाल्मीकि समाज के नौजवान को पीट कर मार डालना, यहां बंथरा में भी इसी तरह की घटना हो गयी।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। आरक्षण छीना जा रहा है। इस सरकार में पीडीए के अधिकारियों की तैनाती नहीं होती है। स्वजातीय अधिकारियों कोे तैनात कर जमीनों को छीना जा रहा है। पीडीए समाज सब देख रहा है। समाजवादी पार्टी जल्दी ही दलितों और आम जनता पर हो रहे उत्पीड़न और जिलों-जिलों में जमीनों के अवैध कब्जों की सूची बनाकर भाजपा को बेनकाब करेगी। भाजपा भूमाफिया पार्टी है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा के लोग बातों से स्वदेशी और मन से विदेशी हैं। भाजपा बात स्वदेशी की करती है लेकिन विदेशी कंपनियों को बुलाकर पूरा बाजार उन्हें सौंप दिया जा रहा है। अगर अपना व्यापार बचाना है और स्वदेशी अपनाना है तो चीन के साथ व्यापार क्यों बढ़ाया जा रहा है? पूरा इलेक्ट्रॉनिक बाजार चीन को दे दिया गया। यहां किसान खाद के लिए लाठी खा रहा है। किसान को खाद नहीं मिल रही है। खाद के लिए लाइन में लगे-लगे कई जगह किसानों की जान चली गयी। भाजपा सरकार किसानों को खाद नहीं उपलब्ध करा पा रही है। गन्ना किसान गन्ना कीमत बढऩे इंतजार कर रहा है लेकिन सरकार नहीं बढ़ा रही है। वादा था पर किसान की आय कहां दोगुनी हुई?
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार उद्योगपतियों से मिलकर मुनाफा कमा रही है। महंगाई बढ़ा दिया है। भाजपा चंदा लेने के लिए व्यापारियों, उद्योगपतियों से मुनाफाखोरी करा रही है। एक सवाल के जवाब में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि पलायन और घुसपैठ को लेकर भाजपा नेताओं के सब आंकड़े फर्जी हैैं। मुख्यमंत्री जी उत्तराखंड के हैं तो क्या वे भी घुसपैठिए है?
लोहिया पार्क, गोमती नगर के कार्यक्रम में यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनीस राजा एवं नगर निगम पार्षद दल के उपनेता श्री देवेन्द्र सिंह जीतू, पार्टी के झंडे, लोहिया जी के चित्र और पीडीए कटआउट के साथ नौजवानों की बड़ी टोली के साथ शामिल हुए। डॉ. लोहिया अमर रहे, अखिलेश जी जिंदाबाद के नारों से पार्क को वे गंुजाते रहे।
इस अवसर पर आज डॉ. मधु गुप्ता, अरविन्द कुमार सिंह पूर्व सांसद, विधायक रविदास मेहरोत्रा एवं अरमान खान पूर्व विधायक राजेन्द्र यादव, सुभाष श्रीवास्तव, दीप नारायण यादव दीपक, अम्ब्रीष पुष्कर, रामबृक्ष यादव, पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. बी. पाण्डेय, मोहम्मद फहद राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजकुमार मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत, महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित, मुकेश शुक्ल, लखनऊ उत्तर क्षेत्र प्रत्याशी रही पूजा शुक्ला, मलिहाबाद विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सोनू कनौजिया, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा छात्र सभा, अनीस राजा यूथ ब्रिगेड, सिकन्दर यादव अधिवक्ता सभा, राम करन निर्मल लोहिया वाहिनी, शरद सरन सिंह सैनिक प्रकोष्ठ, पायल सिंह किन्नर सभा, राम नरेश चौरसिया पार्षद, ममता रावत पार्षद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड मोहम्मद एबाद, डॉ. फिदा हुसेन अंसारी, डॉ. अखिलेश पटेल, विकास यादव, रामसागर यादव, विजय सिंह, इंसराम अली, बब्बू खान, फखरूल हसन चांद, ज्ञानेश पांडे एडवोकेट, सर्वेश यादव, नवेद अहमद, हमजा बिलाल, गजेंद्र मिश्र, अरुण यादव, विनोद मिश्र, शब्बीर खान, ललित तिवारी एडवोकेट आदर्श सिंह एडवोकेट डॉ. रवि, त्रिवेणी पाल, डॉ. राजवर्धन, डॉ. जयवीर पासी, प्रदीप सविता, रितेश साहू, देवीबख्स सिंह एडवोकेट, ऊषा सेन, विजयश्री गौतम, देवेन्द्र सिंह, दीपक रंजन, प्रदीप शर्मा, इंसराम अली, त्रिवेणी पाल, डॉ. मनोज पाण्डेय, डॉ. अंशू केडिया, रमेश रवि, चंद्रिका पाल, हाजी मु0 इशहाक, नंदकिशोर, अमरजीत यादव, इरशाद अहमद गुड्डू, प्रदीप कनौजिया, अवलेश सिंह, राम प्रसाद, विनोद यादव, रवि यादव, अरविंद यादव, रोहित, विनय, राकेश कुशवाहा, तनवीर, सतीश, प्रियांशु यादव, अमर यादव, आशू यादव, सिराज अहमद खान, मौलाना इसरार, दिव्यांशु पांडे, शालीन काकोरी, कुर्बान अली, मुन्ना यादव, धनवीर यादव, शशिलेन्द्र यादव, सनी कनौजिया, सुशील, इब्राहिम मंसूरी, नकी हैदर नदीम, जितेन्द्र कुमार बाबू, अवनीश कुमार, हर्ष यादव, मोनू सिंह, श्रीकांत, विजय साहू, तौकीद खान, डॉ. संतोष वर्मा, करूणेश कनौजिया, दिलीप कमलापुरी, राजेन्द्र लोधी, हरिश्चन्द्र लोधी, अजय सिंह लोधी, अजीत विधायक, रहमत अली, आशुतोष तिवारी, वीर बहादुर सिंह, प्रशांत यादव, राजवीर सिंह, जयराम कनौजिया, मनीष यादव, अमरपाल सिंह, बदरे आलम, अफजल चौधरी, मेहनाज खान, शुभांगी द्विवेदी, प्रीति तिवारी, दीप्ति बाजपेयी, शर्मिला महाराज, फरहाना, चिंता देवी, प्रेमलता, नाहिद बेगम, बीना रावत, रूबी खान, शैलेश यादव, मीना यादव, शांति यादव, सिराज अहमद खान, अनुराग श्रीवास्तव, अर्जुन जलोटा, लालू प्रसाद यादव, दिलीप पाठक, फैज किदवई एडवोकेट, दिलशाद, सोहराब खान, जीतू कश्यप, डॉ. दिवाकर यादव, राम आधार यादव, अजीत एडवोकेट, अभिजीत यादव, सैय्यद अब्दुल्ला, बक्कास खां, रिजवान अहमद, हिमांशु यादव, मोहित पाल, टीबी सिंह, केडी सिंह, उमाशंकर वर्मा, परवीन कैफी, धीरेन्द्र कुमार, दिनेश यादव, अखंड प्रताप, राम सागर पासी, अकरम बबलू, सुहागवती, नागेन्द्र यादव, बृजमोहन, उमेश रावत, अंजली प्रकाश, सुरेन्द्र, संदीप, प्रवेश कुमार, राजेन्द्र गौतम, सूर्यभान, मोहित पाल, त्रिभुवन सिंह, बृज किशोर पाल, अक्षत पांडे, उत्कर्ष सिंह, दिवाकर, शैलेंद्र सिंह, सलाहुद्दीन सिद्दीकी, रणधीर सिंह, अशोक प्रभात, आयुष मिश्रा, सरोज रावत, नाहिद बेगम, राजेश यादव पिंटू, सुशील गुड्डू, वीरेन्द्र कुशवाहा, बालमुकुंद धूरिया, राजेश सविता, चंद्रशेखर, शिव सिंह, रामसुन्दर यादव अंकुर यादव, अंबुज यादव आदि नेता एवं कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किये।(राजेन्द्र चौधरी) मुख्य प्रवक्ता,सपा।



