बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय , आगरा में अंतर महाविद्यालय योग प्रतियोगिता महिला का आयोजन हुआ l जिसमें 9 कॉलेज की टीमों ने प्रतिभाग किया l कुं. आर सी महिला डिग्री कॉलेज मैनपुरी की टीम विनर रही l योग टीम की सभी छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया l दो छात्राओं काजल परमार और प्रियांशी चौहान का अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में प्रतिभा भाग करने हेतु चयन हुआ हैl यह छात्राएं नवंबर माह में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में प्रतिभा करने हेतु बेंगलुरु जाएगी l महाविद्यालय की छात्राओं ने टीम योग, आर्टिस्टिक योग, रिदमिक योग एवं इंडिविजुअल योग आदि प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया और विनर की ट्रॉफी हासिल की l इस अवसर पर कॉलेज की जॉइंट सेक्रेटरी डॉक्टर सुशील त्यागी ने छात्रों को बधाई दी एवं कहा कि यह आपके कठिन परिश्रम एवं निरंतर अभ्यास का परिणाम है ,कि आज आपने यह जीत हासिल की l उन्होंने कहा कि छात्राओं के साथ-साथ शारीरिक शिक्षा विभाग की शिक्षिकाएं कु. सविता , श्रीमती संजना श्रीवास्तव एवं डॉक्टर रूपा भी बधाई की पात्र हैं , जिन्होंने प्रतिदिन छात्राओं को नियमित रूप से योग अभ्यास कराया l महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर शेफाली यादव एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी छात्राओं को बधाई दी l