डाॅ0 किरन सौजिया सी0से0एजू0 एकेडमी, में सीबीएसई इण्टरनेशनल वाॅलीबाॅल चैम्पियनशिप-2025 के चतुर्थ दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय की वाइस प्रेसीडेंट डाॅ0 किरन सौजिया व विद्यालय के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार जी रहे। मुख्य अतिथियों को खेल के मैदान तक ले जाने के लिए सबसे पहले एनसीसी के कैडेट्स गणवेश में चल रहे थे उसके पीछे विद्यालय बैंड के बच्चे चल रहे थे उनके पीछे आज के मुख्य अतिथि चल रहे थे बीच रास्ते अध्यापक वर्ग उनके स्वागत में पुष्प वर्षा कर रहे थे। मुख्य अतिथि मंच तक पहुँचे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय झण्डा रोहण किया तत्पश्चात् राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथि ने क्रीड़ा स्थल पर पहुँच कर फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया उसके बाद खिलाड़ियों से हाथ मिलकार उनका मनोबल बढ़ाया। बच्चों के मुख्य अतिथि के साथ फोटोग्राफ भी हुए। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि ने स्टेज पर पहुँच कर माता सरस्वती को माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर पूजा वंदन किया सरस्वती वंदना भी हुई। इसके उपरान्त मुख्य अतिथि महोदया को पगड़ी पहनाकर, माला पहनाकर, बुके देकर, शाॅल उढ़ाकर गिफ्ट देकर भव्य स्वागत किया गया। स्वागतगान भी गाया गया। डाॅ0 किरन सौजिया स्कूल की बालिकाओं ने गणेश वन्दना भी प्रस्तुत की तथा खिलाड़ियों को उत्साहित करने के लिए एक आदर्श गीतनाट्य प्रस्तुत किया। अद्भुत अंदाज में बालिकाओं ने नृत्य भी किया।

IMG 20250923 WA0014

तदोपरान्त विद्यालय के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार ने कहा कि नवरात्रि में माँ दुर्गा नारी शक्ति की प्रतीक है आज के मुख्य अतिथि जी, मेरे परम पूज्य भगवत स्वरूप पिताजी, प्रधानाचार्य जी, उप प्रधानाचार्या जी, अध्यापकगण और मेरे देश-विदेश के सभी खिलाड़ी और कोच एवं दूर-दराज गाँवों से आने वाले संभ्रान्त नागरिकों आज हम जैसे-जैसे फाइनल कार्यक्रम की ओर बढ़ रहे हैं बच्चों में उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। आज सभी के चेहरे मुस्कान से परिपूर्ण है। आप सभी खिलाड़ियों में जोश है आत्मबल से परिपूर्ण है। बच्चों! किसी भी कार्य को करने के लिए लोभ, स्वार्थ और मोह नहीं होना चाहिए सफलता हमारे हाथ लगेगी। उन्होंने लोगों को बताया कि 70 टीमें और उनके कोच विद्यालय में ही रूके हैं। करीब 1400 लोग विद्यालय में रूके हुए हैं विद्यालय के अध्यापकों की इतनी लगन और मेहनत है कोई भी टीम कब पास के स्टेशन या बस स्टैण्ड पर पहुँचेगी विद्यालय के अध्यापक उनसे पहले ही स्टेशन पर पहुँच जाते थे, कुछ टीमों को आगरा, इटावा या फर्रूखाबाद से लेकर के आए और उनके कोच को पगड़ी और माला व डिस्टाॅल देकर व उनकी टीम के बच्चों को भी माला पहना कर स्वागत किया। शायद यह प्रथा कहीं भी पूरे भारतवर्ष में नहीं हुई होगी चाहे टीम रात के 12 बजे आए उसका भी स्वागत इसी तरह हुआ। उन्होंने बताया कि विद्यालय में प्रत्येक टीम के लिए कमरों की व्यवस्था की गई तथा उनके आराम करने के लिए अलग-अलग बैड उपलब्ध कराये गये हैं। इस पूरी व्यवस्था को चलाने के लिए 300 आदमी 24 घंटे लगे रहते हैं। इस प्रकार यह मैच भारत का नं0-1 का मैच बना यदि बोर्ड ने इस मैच को कराने के लिए प्रशस्ति पत्र दिया तो आगे इससे भी अच्छा करने की कोशिश करूँगा सभी लोगों को धन्यवाद और बधाई।

IMG 20250923 WA0016

तदोपरान्त मुख्य अतिथि ने कहा कि आप लोगों ने यह सुनहरा अवसर मुझे दिया इसके लिए आपको धन्यवाद उन्होंने कहा परम श्रद्धेय चेयरमैन सर, प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्या, विद्यांशु सौजिया(आॅर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी), आदरणीय मेरे ससुर जी, मेरे ससुराल पक्ष से आए हुए संभ्रांतजनों, शिक्षकों, देश-विदेश से आए बच्चो, मीडिया बन्धु डाॅ0 किरन सौजिया विद्यालय परिवार की तरफ से बहुत-बहुत स्वागत और सम्मान। ये खिलाड़ी जो अपने देश और विदेश से अपने चरणों की रज(धूल) लेकर आए हैं इससे मेरा विद्यालय धन्य हो गया है। मैम ने कहा कि चेयरमैन सर ने हर प्रकार से इन लोगों को उचित व्यवस्था दी है। उन्होंने आगे कहा कि खेल समन्वय की भावना सिखाते हैं क्योंकि खिलाड़ी मिलकर एकजुट होकर खेलते हैं तो जीत होती है। खेलों में दृढ़ निश्चय और परिश्रम भी आवश्यक है। किताबी शिक्षा बच्चे स्कूल में पाते हैं खेलों से अनुशासन व कड़ी मेहनत, आत्म विश्वास जाग्रत होता है। उन्होंने कहा कि हर कार्य के दो पहलू होते हैं इस खेल में कुछ बच्चे जीतेंगे कुछ हारेंगे। हारने वालों को कभी निराश नहीं होना चाहिए क्योंकि मेहनत दोनों ही करते हैं। आत्म विश्वास से अबकी बार पूरे जोश, उत्साह से खेलोगे तो विजय आपको भी मिलेगी। सभी लोगों को धन्यवाद और स्वागत।

प्रधानाचार्य जोश जोसेफ ने भी खेल के संबंध में जानकारी दी उन्होंने कहा मेहनत ऐसा गुण है जो आदमी को सफल बनाता है। चेयरमैन सर की भी प्रशंसा की कि सर बच्चों को अच्छी व्यवस्था दे रहे हैं आए हुए खिलाड़ियों व आगन्तुक महानुभावों, अध्यापकों को भी धन्यवाद दिया।

उद्घाटन के पश्चात् अन्डर-19(बालक वर्ग) में कोर्ट नं0-01 पर मैच नं0-41 इण्डियन कम्यूनिटी स्कूल, कुवैत बनाम आर्मी पब्लिक स्कूल, अखनूर जम्मू के बीच हुआ जिसमें आर्मी पब्लिक स्कूल (02-01) अंकों के साथ विजयी बना। कोर्ट नं0-1 पर मैच नं0-42 ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल बनाम बी0एस0एफ0 सी0से0 रेजी0 स्कूल हुआ जिसमें बी0एस0एफ0 सी0से0 रेजी0 स्कूल (02-0) अंकों के साथ विजयी बना। कोर्ट नं0-1 पर मैच नं0- 43 जवाहर विद्या मंदिर बनाम कार्मेल काॅनवेन्ट सी0से0 स्कूल के बीच हुआ जिसमें जवाहर विद्या मंदिर (02-0) अंकों के साथ विजयी बना।

अन्डर-14 (सब जूनियर बालक वर्ग) कोर्ट नं0-3 मैच नं0-49 संजीवनी इण्टरनेशनल स्कूल बनाम एएसआईएसआई विद्या निकेतन के मध्य हुआ जिसमें संजीवनी इण्टरनेशनल स्कूल (02-0) अंकों के साथ विजयी हुआ। कोर्ट नं0-3 मैच नं0-50 वेलाम्मल विद्यालयम् बनाम हील स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें (02-0) अंकों के साथ वेलाम्मल विद्यालयम् ने हील स्कूल को हराकर विजय हासिल की। कोर्ट नं0-2 मैच नं0-47 संदीपनी एकेडमी बनाम बीजीएचएस कादूर के मध्य खेला गया जिसमें बीजीएचएस स्कूल (02-0) अंकों के साथ जीता। कोर्ट नं0-2 मैच नं0- 48 यूनाईटेड इण्डिया स्कूल मस्कट(ओमान) बनाम देवस्थली विद्यापीठ के मध्य खेला गया जिसमें देवस्थली विद्यापीठ ने (02-0) अंकों के साथ विजयी हुआ।

अन्डर-17 (जूनियर बालक वर्ग) कोर्ट नं0-05 मैच ंन0-51 आज का प्रथम मैच इस कोर्ट पर ए0वी0एम0 बनाम जी0एम0आई स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें ए0वी0एम स्कूल (02-0) अंकों के साथ जी0एम0आई स्कूल को हराकर विजय प्राप्त की। इस टीम के जर्सी नं0-07 ने अपनी टीम के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रिपोर्ट लिखे जाने तक कुल 15 मैच पूर्ण हो चुके थे। खिलाड़ियों और दर्शकों मध्य अत्यधिक उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार, वाइस प्रेसीडेन्ट डाॅ0 किरन सौजिया, प्रधानाचार्य जोस जोसेफ, उप प्रधानाचार्या एम हरिनी पाॅल, विद्यांशू सौजिया, सहयोगी निर्णायक- बलकार सिंह, एवं शैलेन्द्र पाण्डेय (मुख्य रेफरी) प्रवीन (सहायक रेफरी), राहुल (स्कोरर), अनिल (सहायक स्कोरर), अध्यापिका श्रेया द्विवेदी एनसीसी एएनओ प्रदीप कुमार, अध्यापक डाॅ0 नेम कुमार, मुकेश यादव, योगेश कुमार यादव, हिमांशू सिंह, करिश्मा पाण्डेय सहित सभी अध्यापक/अध्यापिकाएँ आदि मौके पर उपस्थित रहे।