डॉ0 किरन सौजिया सी0से0एजू0 एकेडमी, में सीबीएसई इण्टरनेशनल वाॅलीबाॅल चैम्पियनशिप-2025 के तृतीय दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान् ज्ञानेश्वर प्रसाद जी एडीएम, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री बुद्धिप्रकाश अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मैनपुरी रहे। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के स्कूल में प्रवेश करते ही विद्यालय बैंड के द्वारा स्वागत किया गया तथा बैण्ड की अगुवाई में खेल के मंच तक पधारे। इसके बाद मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय झण्डारोहण किया तत्पश्चात राष्ट्रगान भी हुआ। राष्ट्रगान के तुरंत बाद मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि व चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार खेल के मैदान में पहुँचे उन्होंने फीता काट कर मैच का उद्घाटन कर सभी दोनों पक्ष के खिलाड़ियों से हाथ मिला कर उनका मनोबल बढ़ाया। इसके बाद मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने विद्या की देवी माता सरस्वती को माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर पूजा वंदन किया। पर्यवेक्षक एस0एन राय सीबीएसई बोर्ड, दिलीप पाण्डेय पर्यवेक्षक सीबीएसई बोर्ड, सौरभ सिंह टेक्निकल डेलीगेट उपस्थित रहे।

उद्घाटन के पश्चात् प्रतियोगिता को मुख्य रूप से रामकृष्णा हरिकृष्णा एकेडमी बनाम यूनाईटेड इण्डियन स्कूल कुवैत के बीच खेला गया जिसमें यूनाईटेड इण्डियन स्कूल कुवैत (02-0) अंकों से विजयी बना। द्वितीय मैच कोर्ट नं0-2 पर इण्डियन स्कूल मस्कट बनाम सीएमकेपी यूपी सैनिक स्कूल के मध्य हुआ जिसमें सीएमकेपी यूपी सैनिक स्कूल (02-0) अंकों के साथ विजयी रहा। तृतीय मैच कोर्ट नं0-2 पर गुरू अमरदास पब्लिक स्कूल बनाम देवस्थली विद्यापीठ के बीच हुआ जिसमें देवस्थली विद्यापीठ (02-0) अंकों से विजयी बना। चैथा मैच पायनियर काॅन्वेन्ट स्कूल बनाम दयानन्द स्कूल के मध्य आयोजित किया गया जिसमें दयानन्द स्कूल (02-0) अंकों के साथ विजयी बना। पाँचवां मैच कोर्ट नं0-1 पर इण्डियन कम्यूनिटी स्कूल कुवैत बनाम आर्यभट्ट इण्टरनेशनल स्कूल मध्य खेला गया जिसमें आर्यभट्ट इण्टरनेशनल स्कूल (02-0) से विजयी बना। प्रातः काल की समयावधि में इस प्रतियोगिता में कुल 20 मैच खेले गये। सायं काल में रिपोर्ट लिखे जाने तक 08 मैच पूर्ण हो चुके थे। खिलाड़ियों और दर्शकों मध्य अत्यधिक उत्साह देखने को मिला।

विद्यालय के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार ने मुख्य अतिथि को माला व पगड़ी पहनाकर, साॅल उढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया। इसी विधि से विशिष्ट अतिथियों व विद्यालय के संस्थापक श्री रामसिंह सौजिया का भी स्वागत किया गया तथा स्वागत गान भी गाया गया। तत्पश्चात् विद्यालय की जूनियर विंग की बालिकाओं ने दक्षिण भारतीय डांस भी प्रस्तुत किया। राजस्थान की धरती के ऊपर एक गीत नाटिका अत्यंत रोचक ढंग से प्रस्तुत की जिसका शीर्षक था ढोल बाजे-ढोल बाजे। इस कार्यक्रम से मंत्र मुग्ध हो सभी एकटक देखते रहे।
इसके बाद विद्यालय के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार ने अपने संबोधन में सभी लोगों को संबोधन में समाहित कर उन्होंने कहा आज अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का तीसरा दिन है उन्होंने मुख्य अतिथि को कहा आपने अपने अत्यंत व्यस्ततम समय में से समय निकाल कर बच्चों का हौसला बढ़ाया है इससे खिलाड़ियों को बहुत बल मिलेगा। ये बच्चे देश के ही नहीं विदेश के भी इन्हें बहुत आत्मबल मिलेगा ये बच्चे बहुत उन्नति करेंगे आपके आर्शीवचन गृहण करने के वन्दन और अभिनन्दन करता हूँ।
तत्पश्चात् मुख्य अतिथि श्री ज्ञानेश्वर प्रसाद जी ने बताया कि डाॅ0 किरन सौजिया सी0से0एजू0 एकेडमी मैनपुरी के तत्वाधान में ये अन्तर्राष्ट्रीय वाॅलीबाॅल चैम्पियनशिप चल रही है। आप इतना बड़ा प्रोग्राम करा रहे हैं, इतने बच्चे यहाँ खेल रहे हैं मैं आपका यथोचित अभिनंदन करता हूँ। इतने अच्छे कार्यक्रम के लिए धन्यवाद देता हूँ। खेल प्रतियोगिताओं से मन व तन बलिष्ठ बनता है। मैं इस संस्था के मैनेजर को ऐसी प्रेरणा देता हूँ कि निकट भविष्य में भी आप ऐसे कार्यक्रम कराते रहें। फील्ड में खेल कराने वाले रेफरी और खिलाड़ियों को भी साधुवाद और इन खेल प्रतियोगिताओं में आए हुए सभी खिलाड़ियों को भी बहुत-बहुत आशीर्वाद देता हूँ और स्वागत करता हूँ।
इसी बीच मंच पर श्री लक्ष्मीनारायण तापड़िया जी आए चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार ने उनका विधिवत् पगड़ी व माला पहनाकर साॅल उढ़ाकर व पौधा देकर भव्य स्वागत किया उन्होंने कहा कि इस कैम्पस में आके ऐसा लगता है कि आपने इतना बड़ा भव्य कार्यक्रम कराया। इस स्तर का मैनपुरी में तो नहीं हो सकता था। आपका इतना सुन्दर कार्यक्रम कराने से पूरी मैनपुरी गौरवान्वित है। मैं तो कहूँगा ऐसे कार्यक्रम हमेशा कराते रहें जिससे जिले के लोग लाभान्वित हों आप शिक्षा तो देते ही हैं। आपके यहाँ के पढ़े हुए बच्चे देश-विदेश में सेवा दे रहे हैं। उन्होंने कहा ऐसा भव्य आयोजन हुआ है पूरा शहर धन्य हो गया।
श्री राजेश कुमार शर्मा चेयरमैन श्री महावीर ग्रुप आगरा व डाॅ0 समर सिंह शिक्षाविद् श्री चित्रगुप्त डिग्री काॅलेज मैनपुरी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे। खेल के मैदान में पहुँच कर उन्होंने फीता काटकर शाम की मीटिंग के मैच का उद्घाटन किया और फील्ड पर दोनों पक्षों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर मनोबल बढ़ाया। इसके उपरान्त चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार ने उनका विधिवत् शाॅल उढ़ाकर, माला पहनाकर, बुके देकर, पगड़ी पहनाकर माता सरस्वती का प्रतीक चिन्ह देकर दोनों अतिथियों का स्वागत सम्मान किया।
स्वागत के बाद चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार ने कहा कि आप वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में पधारे हैं इस इण्टरनेशनल वाॅलीबाॅल चैम्पियनशिप का श्रेय आपको ही जाता है। मैं खिलाड़ियों को अच्छी सुविधाएँ दे रहा हूँ आगामी दिनों में और भी बेहतर करने की कोशिश करूँगा और आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। इसके बाद श्री राजेश कुमार जी को मंच पर आमंत्रित किया गया। सबसे पहले उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को जय माता दी, जय भोलेनाथ। मैनपुरी जनपद में डाॅ0 अशोक कुमार बधाई के पात्र हैं बच्चों के लिए इतना अच्छा भोजन और सुविधाएँ दे रहे हैं। खेल जीवन का हिस्सा है। हमारे प्रधानमंत्री जी कहते हैं ‘‘खेलेगा इण्डिया तो बढ़ेगा इण्डिया’’। उन्होंने कहा डाॅ0 अशोक कुमार को बहुत-बहुत बधाई और साधुवाद। मैं सीबीएसई को कहूँगा ऐसे ही कार्यक्रम हमें देते रहें मैं बहतरीन सुविधाओं से कराता रहूंगा। आगे बोले इतनी अच्छी व्यवस्था कहीं पर नहीं देखी है। डाॅ0 अशोक कुमार, प्रधानाचार्य व अध्यापकों को धन्यवाद व साधुवाद।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार, वाइस प्रेसीडेन्ट डाॅ0 किरन सौजिया, प्रधानाचार्य जोस जोसेफ, उप प्रधानाचार्या एम हरिनी पाॅल, विद्यांशू सौजिया, तेजस्वी सौजिया, अध्यापिका श्रेया द्विवेदी एनसीसी एएनओ प्रदीप कुमार, अध्यापक डाॅ0 नेम कुमार, मुकेश यादव, योगेश कुमार यादव, हिमांशू सिंह, करिश्मा पाण्डेय सहित सभी अध्यापक/अध्यापिकाएँ आदि मौके पर उपस्थित रहे।



