समाजवादी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में आज भी बड़ी तादाद में आई महिलाओं ने रक्षाबंधन पर्व पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से भेंट की। श्री अखिलेश यादव ने बहनों से वायदा किया कि वे माताओं-बहनों के लिए काम करने का रक्षा बंधन पर संकल्प लेते है।महिलाओं के सम्मान एवं जीवन निर्वहन के लिए समाजवादी पेंशन की व्यवस्था करेंगे। समाजवादी सरकार बनने पर उनकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज नफरत की राजनीति हो रही है, आपसी रिश्तों में जहर घोला जा रहा है। रक्षाबंधन के पर्व से परस्पर सद्भाव और प्रेम का संदेश जाना चाहिए। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव एवं राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी भी मौजूद रहे।

श्री अखिलेश यादव की भावनाओं से अभिभूत बहनों ने भी संकल्प लिया कि वे 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में कुछ उठा नहीं रखेंगी। 2027 में श्री अखिलेश यादव को हर हाल में मुख्यमंत्री बनाना है। प्रदेश में तभी खुशहाली आएगी और महिलाओं को उनका हक तथा सम्मान मिल सकेगा।

इस अवसर पर कुछ बहनों ने पीडीए की राखी भी बांधी। बड़ी संख्या में बच्चे भी उनके साथ आए थे। श्री जनेश्वर मिश्र जी की बहन उनके दामाद तथा बेटा ने श्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर राखी बांधी। समाजवादी किन्नर महासभा की प्रदेश अध्यक्ष पायल सिंह किन्नर ने श्री अखिलेश यादव को विजय तिलक लगाया और 2027 में मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया।(राजेन्द्र चौधरी) मुख्य प्रवक्ता