कुँ. आर. सी. महिला महाविद्यालय, मैनपुरी में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की संयुक्त इकाई द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के द्वितीय फेज के तहत संगीत विभाग द्वारा देशभक्ति गायन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में संगीत विभाग द्वारा एक भावपूर्ण देशभक्ति गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी मधुर आवाज़ और संगीतमय प्रस्तुतियों से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. शेफाली यादव जी ने किया। उन्होंने कहा कि संगीत स्वरों की मधुरता में राष्ट्रभक्ति की अनुगूंज है। संगीत में वह शक्ति है जो सीधे व्यक्ति के हृदय तक पहुंचती है। जब इसमें देशभक्ति का भाव जुड़ जाता है, तो यह हर श्रोता के मन में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना जगा देता है। एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी ने भी छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक आयोजन नहीं बल्कि यह हमारे इतिहास, संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम के गौरव को पुनः स्मरण कराने का प्रयास है। संगीत के माध्यम से यह संदेश और अधिक प्रभावशाली हो जाता है।
कार्यक्रम संगीत विभाग की छात्राओं सोनम, अनुष्का इत्यादि द्वारा एकल एवं समूह दोनों प्रकार की प्रस्तुतियाँ हुईं। छात्राओं ने “वंदे मातरम्”, “सारे जहाँ से अच्छा”, “ऐ वतन” जैसी कालजयी एवं देशभक्ति से ओत प्रोत संगीत से महाविद्यालय परिसर गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।



