डाॅ0 किरन सौजिया सी0से0 एजू0 एकेडमी, मैनपुरी में दीपावली महोत्सव मनाया गया जिसमें कल शाम से ही महोत्सव का प्रारम्भ हुआ शाम 6 बजे दीप जला कर दीपावली मनाई गई। बच्चों ने दीपकों को जला कर स्कूल प्रकाशित किया तथा कुछ बच्चों ने रंगोलियों से प्रांगण को सजाया व गीत भी गाए। आज प्रातः प्रार्थना स्थल पर बच्चों ने माँ सरस्वती की नित्य की भाँति वन्दना की, वन्दना के उपरान्त जिन बच्चों के जन्मदिन थे उन बच्चों को स्टेज पर बुलाया गया वहाँ उनको चेयरमेन डाॅ0 अशोक कुमार ने माला तथा पगड़ी पहना कर मिष्ठान खिला कर सम्मानित किया। सभी ने उनको जन्मदिवस की शुभकामनाएँ व्यक्त कीं इसके बाद दीपावली महोत्सव मनाया गया। सबसे पहले हिमांशू सर ने दीपावली क्यों मनाई जाती है पूरा विवरण सुनाया तत्पश्चात रामलीला का मंचन हुआ। सीनियर विंग के छात्रों ने रामलीला का मंचन किया। सभी बच्चों ने तालियाँ बजाकर उनका स्वागत किया। भगवान राम के अयोध्या वापस आने पर माताओं ने दीप जलाकर स्वागत किया तभी से दीपावली मनाई जाती है का पूरा मंचन कर दिखाया। अत्यंत खुशी का वातावरण रहा। चेयरमेन सर ने राम लक्ष्मण सीता के अयोध्या आगमन पर आरती की। अंत में विद्यालय के चेयरमेन डाॅ0 अशोक कुमार ने सभी शिक्षक एवं विद्यार्थियों की दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ व्यक्त कीं एवं दीपावली पर स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की हिदायत दी तथा कल से दीपावली के अवकाश की भी घोषणा की।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमेन डाॅ0 अशोक कुमार, वाइस प्रेसीडेन्ट डाॅ0 किरन सौजिया, तेजस्वी सौजिया, विद्यांशू सौजिया, कोर्डिनेटर कहकशा मैम, जाॅम्सी जाॅर्ज, प्रगति यादव एवं अध्यापक डाॅ0 नेम कुमार, डिन्टो एमडी, उमंग श्रीवास्तव, एनसीसी एएनओ प्रदीप कुमार सहित सभी अध्यापक/ अध्यापिकाएँ आदि मौके पर उपस्थित रहे।