मैनपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र में संविधान बचाओ जन जागरण साइकिल यात्रा का समापन एवं संविधान बचाओ रैली का आयोजन हुआ।

IMG 20240923 WA0024

कार्यक्रम में मैनपुरी की सांसद श्रीमती डिंपल यादव मुख्य अतिथि रहीं। अति विशिष्ट अतिथि श्री तेज प्रताप यादव पूर्व सांसद सहित विशिष्ट अतिथि श्री जितेंद्र दोहरे सांसद इटावा, श्री मिठाई लाल भारती राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर वाहिनी, श्री चंद्रदेव राम करेली (करहल विधानसभा उपचुनाव प्रभारी), श्री हसन रूबी विधायक कैंट कानपुर, श्री चंद्रशेखर चौधरी प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, श्री आलोक कुमार शाक्य जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी आदि शामिल रहे।

IMG 20240923 WA0025

कार्यक्रम में जिले के सभी विधायकों एवं पूर्व विधायकों, जिला कमेटी, विधानसभा करहल कमेटी, सभी फ्रंटल संगठन के पदाधिकारियों का किशनी विधायक इंजीनियर बृजेश कठेरिया और सत्यम कठेरिया, विधायक किशनी की पत्नी श्रीमती नीता कठेरिया ने जोरदार स्वागत किया।

IMG 20240923 WA0022 1

करहल नगर में जबरदस्त पुष्प वर्षा करके एवं जोरदार पटाखे दाग कर स्वागत किया गया। विधानसभा करहल में हो रहे उपचुनाव को लेकर जनता में समाजवादी पार्टी के प्रति जबरदस्त उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी सम्मानित, बहादुर कार्यकर्ताओं का भी जोरदार स्वागत किया गया।(राजेन्द्र चौधरी)मुख्य प्रवक्ता समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश

1 COMMENT

Comments are closed.