आपदा मोचन बल 2

मैनपुरी(सुवि)पुलिस लाइन में 01 माह के लिए चल रहे सिविल पुलिस प्रमोशन कोर्स में आज आर.आई. पुलिस लाइन ब्रजपाल सिंह की अध्यक्षता में सेनानी 8वीं वाहिनी, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, गाजियाबाद की 07 सदस्यीय एक टीम द्वारा आपदा, जोखिम, खतरा; प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओ के प्रकार; भारत में आपदा प्रबंधन प्रणाली; आपातकालिन स्थितियों में ‘‘क्या करें व क्या न करे‘‘ एवं अस्पताल पुर्व प्राथमिक उपचार (रक्तस्त्राव को नियंत्रित करना), फ्रैक्चर को स्थिर करना व रोगी को हृदयाद्यात के समय सी.पी.आर. देना एवं तत्कालिक राफ्टों की तैयारी आदि की जानकरी दी गयी, प्रशिक्षण में 215 लोगों ने आपदा संबंधित जानकारी प्राप्त की, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम से सब इंस्पेक्टर बनवारी लाल महरानिया, हेड कंस्टेबल अरूण सिसोदिया, हेड कंस्टेबल (मेडिकल) नविन कुमार व कंस्टेबल विजय कांत, नारायण सिंह, सुनिल कुमार, दिपक कुमार द्वारा कार्यक्रम संचालित किया गया तथा कार्यक्रम में आर.टी.सी. कोर्स प्रभारी रामदीन शाक्य; एस. आई वेलफेयर अधिकारी मायाराम, आपदा विशेषज्ञ अंकिता सक्सैना, हेड कांस्टेबल एवं अन्य कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।