आज दिनांक 16.08.2024 दिन शुक्रवार को नगर के प्रतिष्ठित स्कूल डाॅ0 किरन सौजिया सी0से0 एजू0 एकेडमी, मैनपुरी में रक्षाबन्धन के उपलक्ष में राखी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें जूनियर विंग के बच्चों से बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगी बच्चों को बड़े हाॅल में बिठा कर प्रतियोगिता आरंभ हुई बच्चे घर से लाए हुए सामानों को मेजों पर रखकर अपने ढंग की तरह-तरह की राखियाँ बना रहे हैं जब राखियाँ बन गयीं तो विद्यालय के चेयरमेन डा0 अशोक कुमार वाइस प्रेसीडेंट डा0 किरन सौजिया व विंग इंचार्ज कहकशा तथा निर्धारित जजों ने राखियों का परीक्षण किया। जजों ने भी अपने राखियों का परीक्षण किया जिसमें निम्नलिखित बच्चों ने स्थान पाए हैं- 1. अमेय विक्रम सिंह प्रथम स्थान, 2. सुहानी सिंह द्वितीय स्थान 3. अदिति यादव तृतीय स्थान पर रहे। विद्यालय के चेयरमेन डाॅ0 अशोक कुमार ने प्रतियोगी सभी बच्चों की प्रशंसा की और कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है उन्हें समुचित मार्गदर्शन मिले तो बच्चे किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं इस कार्य में मार्गदर्शन कराने वाले अध्यापकों को भी धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विद्यालय की वाइस प्रेसीडेन्ट डाॅ0 किरन सौजिया, एकेडेमिक डायरेक्टर पी0के0 सिंह, वाइस प्रिसिपल मो0 आसिम मंसूर, इंचार्ज कहकशा मेम, अध्यापक डाॅ0 नेम कुमार सहित सभी अध्यापक/अध्यापिकाएँ मौजूद रहे।