मैनपुरी(सुवि)- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने पं. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से तिरंगा मैराथन दौड़, तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने, पुलिस लाइन में ध्वजारोहण के उपरांत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों के परिजनों, अति उत्कृष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, पुलिस लाइन में शहीदों के नाम पौधा रोपण करते हुए कहा कि आज हम आजादी का जश्न मना रहे हैं, इस स्वाधीनता को पाने के लिए जाने-अनजाने अनगिनत वीर-बलिदानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी, असंख्य सेनानियों ने यातनाएं झेंली तब कहीं जाकर हमें आजादी मिली। उन्होने कहा कि वर्ष 1947 में आज ही के दिन जब देश आजाद हुआ था, जब इस आजादी के लिए अनगिनत वीर-सपूतों ने कुर्बानियां दीं, हंसते-हंसते फॉसी के फंदे को चूमा, अनगिनत लोग इस आजादी की लड़ाई में शहीद हुये, जिन्होने अपने लिये नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ी, देश की शान के लिए भारत माता केे चरणों में अपना जीवन कुर्बान किया। उन्होने कहा कि आज चिन्तन इस बात पर होना चाहिए कि आखिरकार क्या परिस्थियां रहीं कि लम्बे समय तक हम मुगलों के अधीन रहे, अंग्रेजों ने लम्बे समय तक देश पर शासन किया, जो भारत सोने की चिड़िया कहा जाता था, जिसका विश्व में जी.डी.पी., उत्पादकता, व्यापार के आधार पर दुनियां में पहले नम्बर पर था, उसको आखिर गुलामी की स्थिति में क्यों जाना पड़ा। उन्होने कहा कि 1857 से विभिन्न आन्दोलनों, अनगिनत बलिदानों के बाद 90 वर्षों के बाद 1947 में लम्बी गुलामी, पराधीनता से आजादी मिली, आजादी मिलने के पश्चात तत्काल 14 अगस्त को देश को विभाजन विभीषिका झेलनी पड़ी, मजहब, धर्म के आधार पर देश का विभाजन हुआ, वह समय देश के लिए काफी कष्टदायी रहा, विभाजन विभीषिका के चलते बंटवारे में तमाम लोग खासकर अल्पसंख्यक समाज, हिन्दू, सिधिं, इसाई, पंबाजी, सिक्ख को काफी दर्दनाक असहनीय पीड़ा का सामना करना पड़ा।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने वर्ष 2021 से 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया, विभाजन के दौरान असंख्य लोगों को जान गवांनी पड़ी, बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हुये। उन्होने कहा कि आजादी के बाद देश ने हर क्षेत्र में तरक्की की है, हम खाद्यान्न से लेकर संचार के क्षेत्र तक पूरी आत्मनिर्भर हुये। उन्होने कहा कि देश यशस्वी प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 से 2047 के मध्य आजादी के अमृत महोत्सव काल में इन 25 वर्षों में भारत को विश्व के शिखर पर ले जाने का निर्णय लिया है, एक भारत-श्रेष्ठ भारत का सपना देखा है, उस सपने को पूरा करने, विकसित देश से विकासशील देश बनाने के लिए हम सबको अपना पूर्ण योगदान देना होगा, देश प्रथम, राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ देश में रहने वाले प्रत्येक नागरिक को बिना किसी भेदभाव के पूरे मनोयोग से अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। उन्होने उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों से कहा कि आजादी के पर्व पर संकल्प लें कि हम सब मिलकर अपने प्रदेश, जनपद को शिखर तक पहुंचाने के लिए पूर्ण मनोयोग से कार्य करें, अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, लगन के साथ करें तो हमारा जनपद, राष्ट्र, प्रदेश निश्चित रूप से बहुत आगे बढ़ेगा।
पर्यटन मंत्री, विधायक भोगांव, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के परिजन अनिल कुमार गुप्ता, विवेक त्रिपाठी, उदयवीर सिंह चौहान, यशदीप, शहीदों की पत्नी भगवती देवी, कमला देवी, कण्ठ श्री, शांति देवी, रत्नेश कुमारी, राम बेटी, सुमन, विमला देवी, मौर्य श्रीदेवी, सुप्रसिद्ध कवियत्री, सदस्य जिला पर्यटन समिति उषा त्रिपाठी को विशिष्ट जन पुरस्कार, पुलिस पेंशनर्स राघवेंद्र सिंह चौहान, राम प्रकाश सिंह, जगदीश सिंह, रामवीर सिंह, हरिनाथ सिंह, राम किशन सिंह यादव, जोगेंद्र सिंह को प्रतीक चिन्ह, अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया वहीं प्रतिसार निरीक्षक बृज पाल सिंह, उप निरीक्षक मायाराम, सुरेश चन्द्र, मुख्य आरक्षी श्रीनिवास तिवारी, रोहताश सिंह, विवेक कुमार शुक्ला, अनिल कुमार, रहीश पाल सिंह, योगेश कुमार दीक्षित, अजय कुमार, नजमुल हुसैन, शीलेंद्र कुमार, राजेश कुमार, वीरेश कुमार, सेवानिवृत्ति उप निरीक्षक मुनेश बाबू मिश्रा, जोगेंद्र पाल सिंह को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, निरीक्षक फतेह बहादुर सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक लेखा राम सिंह, चन्द्रपाल सिंह, मुख्य आरक्षी नजमुल हुसैन, धीरेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, अनिल कुमार, विनोद कुमार, हरिपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, एच.सी.एम.टी. संदीप अरेला, शैलेंद्र सिंह, अचिन्त सिंह, अजय कुमार अनलेस को उत्कृष्ट सेवा पदक, डॉयल-112 के मुख्य आरक्षी प्रेम प्रताप, धनेश पाल सिंह, सत्यवीर सिंह, आरक्षी विमल कुमार, चालक शिवकुमार, अनुपम, पी.आर.बी. ऑफ़ द डे के मुख्य आरक्षी शीलेंद्र सिंह, आरक्षी राम प्रकाश, गजेंद्र पाल, विनोद कुमार एवं जागरूक कॉलर कपिल दीक्षित, मुख्य आरक्षी वीरेन्द्र सिंह, आरक्षी चालक जगवीर सिंह को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, फायर ब्रिगेड के अग्निश्मन अधिकारी अनुज कुमार, फॉयरमैन चन्द्रपाल सिंह, सौरभ सिंह, चालक ग्याप्रसाद को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस दौरान पूर्व मंत्री, विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, पैक्सफेड के अध्यक्ष प्रेमसिंह शाक्य, पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, अध्यक्ष नगर पालिका संगीता गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया, अनुजेश प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, अरविंद तोमर, उदय चौहान, अमित गुप्ता, विकास चौहान के अलावा जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक नवीन श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.सी.गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनिल कुमार, उपायुक्त एन.आर.एल.एम. शौकत अली, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी दीपिका गुप्ता, जिला युवा कल्याण अधिकारी विकास यादव, जिला क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह, जिला युवा अधिकारी नेहरू केन्द्र सोनाली नेगी, उप क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी आदि उपस्थित।
अमन इंटरनेशनल स्कूल में स्वाधीनता की 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित तिरंगा संगीत, देशभक्ति गीत कार्यक्रम में बन्दा बैरागी, विभिन्न विद्यालयों के छात्रों द्वारा देशभक्ति पर आधारित मोहक प्रस्तुति के उपरांत कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने उपस्थित जन-सामान्य, छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुये कहा कि आप सब भारत के भविष्य हैं, भारत के अमृतकाल के पूर्ण होने यानि 2047 तक आप मे से तमाम बच्चे प्रशासनिक अधिकारी, इंजीनियर, वैज्ञानिक, चिकित्सक, रक्षा के क्षेत्र में उच्च पदों को सुशोभित कर रहे होंगे, जब हमारा देश आजादी के 100 वर्ष पूर्ण कर रहा होगा, उस समय आप सबके ऊपर इस देश को विश्व की सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था, विश्वगुरू बनाने की जिम्मेदारी होगी और इस जिम्मेदारी को आप तभी पूरा कर सकेंगे, जब आप पूरी तन्मयता के साथ शिक्षा ग्रहण करें, स्वतंत्रता आन्दोलन के नायकों से प्रेरणा लेकर बिना किसी भेद-भाव के अपने जीवन में आगे बढ़ें, आप सब निरतंर उन्नति, तरक्की करें, राष्ट्र भावना से ओत-प्रोत होकर अपने राष्ट्र, भारत के उज्जवल भविष्य के लिए स्वयं को समर्पित करते हुये अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुये सफल हों, आने वाले समय में हमारा देश यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में, प्रदेश मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में उन्नति के परम वैभव, शिखर पर पहुंचने में कामयाब हों, चहुमुखी, बहुआयामी विकास के साथ-साथ हम लोग विश्व का नेतृत्व कर सकें, विश्व के क्षितिज पर छा सकें यहीं हम सबकी अभिलाषा, कामना है।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि देश प्रधानमंत्री ने आजादी के अमृत महोत्सवकाल आगामी 25 वर्षों का रोडमैप, लक्ष्य तय किया है, उसको आगे ले जाने, लक्ष्य को हासिल करने के लिए वास्तविक हकदार छात्र-छात्राएं ही हैं, यही बच्चे भारत के कर्णधार बनेंगे, जैसे हमारे देश के प्यारे-प्यारे बच्चें होंगे उसी धारणा, श्रेणी, योग्यता, दक्षता का देश बनने में कामयाब होगा, यह बच्चे निश्चित रूप से राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत होकर अपने विद्यालय से शिक्षा-दीक्षा लेकर न सिर्फ पाठ्यक्रम में अपना योगदान करें बल्कि पाठ्यक्रम के साथ-साथ देश, प्रदेश, समाज के वातावरण को बदलने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करें ताकि सामाजिक परिदृश्य बदले, सामाजिक जीवन की धारणा बदल सकें और एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सपना साकार हो सके। उन्होने कहा कि अभी बंगलादेश की तत्कालिक घटना घटित हुयी है ये भी 1947 के भारत विभाजन की याद को ताजा करने का कार्य करती है, वहीं परिस्थितियां लगभग अभी बंगलादेश में पैदा हुयीं, जो 1947 के भारत विभाजन के दौरान पैदा हुयीं थीं, इन सबको हमें चिन्तन करने की आवश्यकता है, यह परिस्थितियां दोबारा न बनें, इसी धारणा के साथ हम सबको आगे बढ़ना होगा।
बन्दा बैरागी एंड पार्टी के कलाकारों ने ’’तू मेरा कर्मा, तू मेरा धर्मा’’, ’’हम जियेंगे और मरेंगे ऐ वतन तेरे लिये’’ से देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों में उत्साह भर दिया, वहीं विद्यालयों के बच्चों ने स्वागत गीत, देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान पैक्सफेड के अध्यक्ष प्रेमसिंह शाक्य, पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, अरविंद तोमर, उदय चौहान, विकास चौहान के अलावा जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर अजय पाल सिंह, उपायुक्त एन.आर.एल.एम. शौकत अली, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, उपायुक्त मनरेगा श्वेतांक पाण्डेय, उपायुक्त उद्योग उत्कर्ष चन्द सहित अन्य अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी, विद्यालय की प्रबन्धक सुमन चौहान, सीमा चौहान आदि उपस्थित रहे।
——————————————————



