मैनपुरी शहर के डॉ0 किरन सौजिया सी0से0 ऐकेडमी में दिनांक 29.11.2021 को ‘यातायात माह’ के अंतर्गत ‘सड़क सुरक्षा’ से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में माननीय अमर बहादुर सिंह (क्षेत्राधिकारी-सदर, मैनपुरी) माननीय अनिल कुमार सिंह (यातायात इंस्पेक्टर, मैनपुरी) आदि अधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का आरम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन तथा माल्यार्पण के साथ हुआ साथ ही अतिथियों को बुके भेंट कर तथा माला व शाल पहनाकर स्वागत किया गया।
विद्यालय की छात्राओं द्वारा यातायात से संबंधित नुक्कड़ नाटक तथा समूह गान आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर दिए जाने वाले उद्बोधन में यातायात अधिकारियों ने बच्चों को यातायात के नियम व सावधानियों से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। नींद, नशा और तेज रफ्तार में वाहन न चलाएँ। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें इस प्रकार यातायात के नियमों का पालन करते हुए अपनी यात्रा सुरक्षित करें।
अपने धन्यवाद ज्ञापन में विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री देवकी नन्दन खारिया जी ने अपना अमूल्य समय देने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएँ व शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।

1 COMMENT

Comments are closed.