????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

मैनपुरी(सूवि)जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना कोतवाली का औचक निरीक्षण कर जन-समस्याएं सुनने के दौरान उपस्थित राजस्व, पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि थाना समाधान दिवस में जनता दर्शन, आई.जी.आर.एस. पोर्टल, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, संपूर्ण समाधान दिवस के माध्यम से भूमि संबंधी जिन शिकायतों का निस्तारण अभी तक नहीं किया गया है, उन्हें थाना समाधान दिवस में संज्ञान लेकर पुलिस, राजस्व की टीम को मौके पर भेजकर निराकरण कराया जाए, सुनिश्चित किया जाये कि भूमि विवाद, पैमाइश से संबंधित शिकायतों पर थाने से ही टीम भेजकर समस्या का निदान कराएं, मौके पर दोनों पक्षों की मौजूदगी में पैमाइश करायी जाए, दोनों पक्षों से कृत कार्यवाही पर हस्ताक्षर कराए जाएं साथ ही दोषी पक्ष को भारी मुचलके में धारा-107/16 में पाबंद किया जाए, थाना समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता परक निराकण हो, कोई भी शिकायती प्रार्थना पत्र अनिस्तारित न रहे।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी थानों में भूमि विवाद सम्बन्धी रजिस्टर बनाया जाये, जहां भूमि सम्बन्धी रजिस्टर बने हैं उन्हें अद्यावधिक कर जहां भी भूमि विवाद हैं, वहां दोनो पक्षों को 107/16 में पाबंद किया जाये यह कार्य युद्धस्तर पर किया जाये, लेखपाल, बीट कांस्टेबिल जहां भी भूमि सम्बन्धी विवाद हों, उसकी जानकारी थाने को उपलब्ध करायें, सम्बन्धित थानाध्यक्ष भूमि विवाद के प्रकरण में प्रभावी कार्यवाही करें। भूमि विवाद, पैमाईश के प्रकरण में राजस्व, पुलिस की संयुक्त टीम थाने की जीडी में इन्द्राज कर मौके पर जाकर कार्यवाही करें, किसी भी माध्यम से प्राप्त शिकायत का गुणवत्ता परक स्थायी निराकरण कराया जाये। उन्होने कहा कि जनपद में भूमि विवाद की अधिकांश शिकायतें मिल रही हैं, राजस्व कर्मी अपने-अपने क्षेत्र में भूमि पर अनाधिकृत कब्जा करने वालों को चिन्हित करें, उनके विरुद्ध भू-माफिया में कार्यवाही की जाए, उनसे भूमि खाली कराकर जुर्माना भी वसूला जाए, समाधान दिवस रजिस्टर में समस्या का समाधान करने के पश्चात स्पष्ट टिप्पणी अंकित की जाए ताकि कोई भ्रम न रहे।
उन्होने कहा कि लेखपाल, बीट कांस्टेबल अपने-अपने क्षेत्र के दबंग, शरारती तत्वों, जबरन भूमि पर कब्जा करने वालों पर नजर रखें, अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब पर भी निगरानी रखें यदि कहीं अवैध शराब की बिक्री की जा रही हो तो उसकी सूचना संबंधित थाने को उपलब्ध करायें। कोतवाली सदर में मोहल्ला चौथियाना नि. सुरेश सिंह पुत्र रामलाल ने जमीनी विवाद से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया, जिसे क्षेत्रीय लेखपाल को पृष्ठाकिंत कर प्रभावी निस्तारण हेतु उपलब्ध कराया। थाना समाधान दिवस के अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर अमर बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आदि उपस्थित रहे।