मैनपुरी(सूवि) 25 नवम्बर, 2021- जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह ने जनपद के दिव्यांगजनों को सूचित किया है कि 03 दिसम्बर को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण योजना के अन्तर्गत व्हीलचेयर, बैशाखी, नेत्रहीन दिव्यांगजनों के लिए स्मार्टकेन एवं कुष्ठ से पीड़ित दिव्यांगजनों हेतु लैप्रोसी किट आदि उपकरणों का वितरण एवं आंकलन किया जायेगा। उन्होने बताया कि अधिक से अधिक दिव्यांगजन ऑनलाईन दिव्यांग प्रमाण, आय एवं जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं एक दिव्यांगता दर्शाती हुयी फोटो के साथ विकास भवन से उपरोक्त सहायक उपकरण प्राप्त करें।


