मैनपुरी (सूवि) सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा केंद्र, प्रदेश सरकार की संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 04 एल.ई.डी. वैन जनपद को उपलब्ध कराई गई है, उपलब्ध कराई गई एल.ई.डी. वैन को जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि एल.ई.डी. वैन के माध्यम से जनपदवासियों को केंद्र, प्रदेश सरकार की संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी, ताकि अभी तक योजना का लाभ पाने से वंचित पात्र भी योजना में लाभान्वित हो सकें। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत शौचालय, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, एक जनपद-एक उत्पाद योजना, प्रधानमंत्री स्वःरोजगार योजना, मुख्यमंत्री स्वःरोजगार योजना, निराश्रित, वृद्धा, दिव्यांग पेंशन योजना आदि के बारे में सजीव प्रसारण के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपलब्ध कराई गई 04 एल.ई.डी. वैन के माध्यम से जनपद की समस्त तहसीलों, विधानसभा क्षेत्रों के मुख्य बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सजीव प्रसारण कराकर जन सामान्य को जागरूक किया जाएगा साथ ही प्रदेश में कराए गए विकास कार्यों के बारे में भी बताया जाएगा।
जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि मेगास्टार एल.ई.डी. लिमि. के वाहन संख्या-एच.आर. 67-4757 तहसील भोगांव क्षेत्र में, वाहन संख्या-एच.आर. 67 सी.-3608 तहसील कुरावली, घिरोर क्षेत्र में, वाहन संख्या-एच.आर. 67बी.-9379 तहसील करहल, किशनी क्षेत्र में एवं वाहन संख्या-एच.आर. 67 सी.-9059 तहसील सदर क्षेत्र में संबंधित उप जिलाधिकारियों के निर्देशन में संचालित रहकर प्रसार-प्रचार का कार्य करेंगी।