आज दिनांक 26.10.2023 को नुमाइश पांडाल श्री देवी मेला में ‘‘मेरी माटी मेरा देश’’ विषय के अन्तर्गत ‘अमृत कलश यात्रा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मा0 राजस्व राज्य मंत्री उ0प्र0 श्री अनूप प्रधान जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक भोगाँव रामनरेश अग्निहोत्री, मा0 कैबिनेट मंत्री ठा0 जयवीर सिंह आदि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में नगर के कई विद्यालयों ने प्रतिभाग किया, जिसमें डॉ0 किरन सौजिया स्कूल के छात्र/छात्राओं ने महाभारत के दृश्यों को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रस्तुति बहुत ही मनमोहक रही।