सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता के अंतर्गत मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम शामिल करने निर्वाचन प्रक्रिया में प्रतिभाग हेतु जागरूक करने कुंवर आर सी महिला महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महाविद्यालय की संयुक्त सचिव डॉक्टर सुशील त्यागी ने कहा की मतदाता राष्ट्र के निर्माण की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण कड़ी है। और भविष्य के मतदाता अपने अंदर छिपी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का कौशल दिखाएं महाविद्यालय की प्राचार्य एवं स्वीप कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर शेफाली यादव ने छात्राओं से कहा कि उन्हें महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने हेतु विशेष प्रयास करने हैं क्योंकि निर्वाचन जैसे संवेदनशील कार्य में महिलाओं की भागीदारी सदैव से ही कम रही है इसलिए इस कार्य में सक्रिय भूमिका निर्वाहन हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाने की आवश्यकता है डॉo शेफाली यादव ने बताया कि जनपद की मतदाता सूची में कुल लगभग 14 लाख मतदाता है जिसमें लगभग 7 लाख 70 हजार पुरुष एवं 6 लाख 20 हजार महिलाएं हैं अतः मतदाताओं में जेंडर रेशों का सुधार करना आवश्यक है। महाविद्यालय की स्वीप प्रभारी श्रीमती संजना श्रीवास्तव ने छात्राओं को फॉर्म 6ए6ए फार्म 7 ए8 आदि के बारे में जानकारी दी उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2024 को जो छात्राएं एवं उनके घर के आसपास परिवार आदि में 18 साल की उम्र पूरी कर रहे हैं और उनका मतदाता कार्ड नहीं बना है वह वोटर कार्ड बनवाएं इसके लिए महाविद्यालय की तरफ से भी छात्राओं को फॉर्म 6भरवाने की सुविधा दी जाएगी जिससे उनके घर में घर के पते पर वोटर आईडी कार्ड पहुंच जाएगा उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नया नाम पंजीकृत करने मतदाता कार्ड में किसी तरह की आपत्ति एव नाम संशोधन व स्थान परिवर्तन आदि करने के लिए अलग.अलग फॉर्म भरे जाएंगे। इस अवसर पर छात्रा कोमल यादव ने बताया कि हम देश के जिम्मेदार नागरिक हैं इसलिए हमें मतदाताओं को निर्वाचन सूची में शामिल करने हेतु जागरूक करना चाहिए हमें अपने निजी स्तर पर प्रयास करना चाहिए कि हमारे परिवार मोहल्ले आसपास कोई भी ऐसा मतदाता ना छूटे जिसका निर्वाचन सूची में नाम ना हो और जिसका वोटर आईडी कार्ड न बना हो इस अवसर पर प्रोफेसर मधु गुप्ता एव प्रोफेसर अलका पाठक डॉ विभा जैन एव प्रतिभा जायसवाल प्रियंका सोनकर हर्षिता मिश्रा सुषमा आदि शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। संगीत विभाग की प्राची दीक्षित,प्रिया यादव ने शिक्षिका रंगोली यादव के निर्देशन में मतदाता जागरूकता का गीत प्रस्तुत किया।
चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा शेख ने छात्राओं से अपील की कि वह मतदाता दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाए और अपने मत का प्रयोग बहुत जिम्मेदारी के साथ करें उन्होंने कहा कि एक.एक वोट बहुत कीमती है अपने वोट का प्रयोग बिना किसी लालच प्रलोभन के पूरे विवेक के साथ करें स इस कार्यक्रम में साक्षी, श्रद्धा दीक्षित आभा मिश्रा फैजा शेखए शालू राजपूत शिवांगी सिंह नेहा दिव्यांशी बबीता आदि छात्राओं ने भाग लिया।



