
सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करायें, क्षेत्र के दबंग, गत निर्वाचनों में विघ्न डालने वालों की भी जानकारी करें- अविनाश।
सभी अधिकारी, कर्मचारी निष्ठा, निष्पक्षता, ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन कर लोकसभा उप निर्वाचन को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने में अपना योगदान दें- जिला निर्वाचन अधिकारी।
मैनपुरी 20 नवम्बर, 2022- जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने लोकसभा उप निर्वाचन-2022 की मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र माहौल में संपन्न कराने हेतु तैनात सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट के साथ बैठक में कहा कि सभी सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट कड़ी मेहनत करें, निरंतर अपने-अपने जोन, सेक्टर का भ्रमण कर अपने अधीन मतदान केंद्रों पर मूल-भूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं यदि कहीं कोई कमी हो तो तत्काल सम्बन्धित विभाग के अधिकारी से समन्वय स्थापित कर दूर करायें, अपने-अपने क्षेत्र में निर्धारित आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि भ्रमण के दौरान क्षेत्र के मतदाताओं से प्रत्येक दशा में संवाद कर फीडबैक लिया जाए यदि कहीं किसी प्रकार की गड़़वड़ी की आशंका हो तो तत्काल संज्ञान लेकर प्रभावी कार्यवाही की जाए।
श्री सिंह ने कहा कि पार्टी रवानगी के दिन यानि 04 दिसम्बर को सभी सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने सेक्टर, जोन मुख्यालय पर ही रात्रि विश्राम करें, उपलब्ध करायी गयी ईवीएम की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें, अपने मोबाइल का नेट हमेशा खुला रखें, आपके मोबाइल ऐप के माध्यम से जीपीएस सिस्टम से लोकेशन की जानकारी की जाएगी, ईवीएम ट्रैकिंग सिस्टम से ईवीएम की लोकेशन की जानकारी होगी। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन यानि 05 दिसम्बर को प्रातः 05 बजे से सभी जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने जोन, सेक्टर में क्रियाशील रहकर अपने अधीन प्रत्येक बूथ पर समय से मॉक-पोल की प्रक्रिया अवश्य पूर्ण करा लें। उन्होने कहा कि सभी सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट निष्पक्ष रहकर सख्ती के साथ नियमों का पालन कराएं, कोई भी व्यक्ति किसी भी मतदाता को डराने, धमकाने, मतदान प्रक्रिया से रोकने की जुर्रत न करे,ं किसी भी प्रत्याशी का बस्ता मतदान केंद्र की 200 मीटर की परिधि के भीतर न लगे, बस्ते पर भीड़ एकत्र न हो, 200 मीटर की परिधि में कोई अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश न करें, किसी भी मतदाता को अपना मताधिकार करने में कोई असुविधा न हो सुनिश्चित किया जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट सामान्य कार्यों के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के संचालन के प्रति पूरी तरह भिज्ञ हो लें ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होने सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट से कहा कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य की ड्यूटी को बोझ न समझें बल्कि पूरे उत्साह-खुशी के साथ सौपंे गए दायित्वों का निर्वहन निष्पक्ष रहकर करें, मन में कोई भ्रांति न पालें यदि कोई भ्रम हो तो तत्काल दूर करें। उन्होने बताया कि लोकसभा उप निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्भीक माहौल में सम्पन्न कराने हेतु जनपद को 28 जोन, 163 सेक्टर में विभाजित किया गया है, प्रत्येक जोन में 01-01 जोनल एवं प्रत्येक सेक्टर में 01-01 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है, विधान सभा-107 मैनपुरी को 06 जोन, 40 सेक्टर, विधानसभा क्षेत्र 108-भोगांव को 07 जोन, 39 सेक्टर, विधानसभा 109-किशनी को 06 जोन, 40 सेक्टर एवं विधानसभा 110-करहल को 09 जोन, 44 सेक्टर में विभाजित किया गया है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, अपर निदेशक अभियोजन डी.के. मिश्रा, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी एस.एन. मौर्य, डिप्टी कलेक्टर नरेन्द्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा सहित समस्त जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में नामित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
द्वितीय दिवस के प्रशिक्षण से अनुपस्थित 79 कार्मिकों के विरूद्ध दर्ज होगी प्राथमिकी- प्रभारी अधिकारी कार्मिक।
मैनपुरी 20 नवम्बर, 2022- मुख्य विकास अधिकारी, प्रभारी अधिकारी कार्मिक विनोद कुमार ने बताया कि लोकसभा उप निर्वाचन-2022 की मतदान प्रक्रिया को सम्पन्न कराने हेतु तैनात पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारी प्रथम के प्रशिक्षण के दौरान दि. 20 नवम्बर को प्रथम पाली में 44 एवं द्वितीय पाली में 35 पीठासीन, मतदान अधिकारी प्रथम अनुपस्थित रहें, प्रशिक्षण से अनुपस्थित कार्मिकों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही है। उन्होने बताया कि प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में पीठासीन, मतदान अधिकारी प्रथम के रूप में तैनात महेश चंद प्रधानाध्यापक खंड शिक्षाधिकारी फिरोजाबाद, उर्मिला देवी सहायक अध्यापक खंड शिक्षा अधिकारी किशनी, प्रीति त्रिपाठी सहायक अध्यापक खंड शिक्षा अधिकारी बेवर, कुुंवरपाल सिंह राजपूत कैशियर आर्यव्रत बैंक कुर्रा, पूजा जायसवाल सहायक अध्यापक देवनागरी इंटर कॉलेज, मिथिलेश राठौर सहायक अध्यापक खंड शिक्षाधिकारी सुल्तानगंज, अग्रिम बसंत, सुरेंद्र पाल सिंह क्लर्क आर्यव्रत बैंक, रामगोविंद कैशियर, रौनक गोयल कैशियर आर्यव्रत बैंक, नगेन्द्र कुमार सिंह सहायक अध्यापक खंड शिक्षा अधिकारी, ज्योति यादव सहायक अध्यापक खंड शिक्षा अधिकारी घिरोर, हरीश गौतम लिपिक जिला सहकारी बैंक, प्रमोद कुमार प्रधानाध्यापक खंड शिक्षाधिकारी अरांव, सुनील कुमार सिंह वरिष्ठ सहायक एनसीसी मैनपुरी, शशांक तिवारी, अनुराग अग्निहोत्री कैशियर आर्यव्रत बैंक, कल्पना शाक्य प्रधानाध्यापक खंड शिक्षाधिकारी करहल, प्रष्पेंद्र कुमार सहायक अध्यापक खंड शिक्षा अधिकारी किशनी, सोनी सहायक अध्यापक खंड शिक्षा अधिकारी कुरावली, रीना शाक्य, मोनिका यादव सहा. अध्यापक खंड शिक्षा अधिकारी मैनपुरी, अरविन्द कुमार वरिष्ठ सहा. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र किशनी, शशि देवी, मनीष कुमार सहा. अध्यापक खंड शिक्षाधिकारी सुल्तानगंज, कयास अमन सहा. अध्यापक खंड शिक्षा अधिकारी करहल, सीलम यादव सहायक अध्यापक मलखान सिंह इंटर कॉलेज, वंदिता चौहान सहायक अध्यापक खंड शिक्षाधिकारी मैनपुरी, अभिलाष सिंह क्लर्क आर्यव्रत बैंक मुख्य शाखा, शशिकला प्रवक्ता जनता इंटर कॉलेज नौनेर, कमलेश कुमार राजस्व निरीक्षक जिला पंचायत, कामिनी गुप्ता सहायक अध्यापक कार्या. खंड शिक्षा अधिकारी, सिधुंजा कुमारी श्रीवास्तव सहायक अध्यापक राजकीय हाई स्कूल नाकऊ, प्रियंका यादव, सुनीता देवी प्रधानाध्यापक खंड शिक्षा अधिकारी मैनपुरी, चंद्रकांत शर्मा प्रधानाध्यापक खंड शिक्षा अधिकारी टूंडला, रामवीर सिंह यादव क्लर्क आर्यावर्त बैंक भांवत, जया द्विवेदी सहा. अध्यापक बेवर, राहुल सिंह आर्यावर्त बैंक, कमलेश कुमारी प्रधानाध्यापक मैनपुरी, संजीव कुमार कैशियर जिला सहकारी बैंक, वाशुधेश सिद्धार्थ क्लर्क आर्यावर्त बैंक अनुपस्थित रहे।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि द्वितीय पाली से वीरेश सिंह उमाशंकर मिश्रा, अशोक कुमार प्रधानाध्यापक खंड शिक्षाधिकारी नारखी फिरोजाबाद, अवधेश कुमार चंदेल प्रधानाध्यापक खंड शिक्षाधिकारी कुरावली, असरार अनवर, सलीम सिद्दीकी प्रधानाध्यापक खंड शिक्षाधिकारी फिरोजाबाद, उमेश चंद्र यादव, समीर सिंह प्रधानाध्यापक खंड शिक्षा अधिकारी शिकोहाबाद, मिहीलाल, प्रेमपाल, श्रीचन्द्र प्रधानाध्यापक खंड शिक्षाधिकारी एका फिरोजाबाद, सुषमा आनंद डायट भोगांव, वीरेंद्र सिंह लेखाकार खंड विकास अधिकारी घिरोर, कोमल पांडेय सहायक अध्यापक रामरतन पुरंग शिशु मंदिर, प्रीति सहायक अध्यापक खंड शिक्षाधिकारी सुल्तानगंज, किशन पाल आर्यावर्त बैंक घिरोर, सुधीर कुमार शर्मा कैशीयर आर्यावर्त बैंक औंछा, पियूषी पालीवाल सहायक प्रबंधक आर्यावर्त बैंक रीजनल, ज्योति सिंह सहायक अध्यापक जनता विद्यालय करहल, पवन सहायक अध्यापक शिक्षाधिकारी किशनी, भगवती सहायक अध्यापक खंड शिक्षाधिकारी मैनपुरी, संध्या वर्मा सहायक अध्यापक खंड शिक्षा अधिकारी करहल, मुकेश कुमार प्रधानाध्यापक खंड शिक्षाधिकारी जसराना फिरोजाबाद, दीपमाला, शुभांजलि चौहान प्रधानाध्यापक खंड शिक्षाधिकारी मैनपुरी, विजय प्रताप, आरती देवी प्रधानाध्यापक करहल, रंजना कैशियर आर्यावर्त बैंक रीजनल, शैली प्रधानाध्यापक खंड शिक्षा अधिकारी मैनपुरी, कल्पना यादव सहायक अध्यापक शिक्षाधिकारी कुरावली, कुलदीप सहायक अध्यापक खंड शिक्षा अधिकारी करहल, अनिल कुमार सहायक अध्यापक शिक्षाधिकारी सुल्तानगंज, महेंद्र सिंह सहायक अध्यापक खंड शिक्षा अधिकारी करहल, अभिषेक कुमार कैशियर आर्यावर्त बैंक रीजनल, नवीन चंद्र दुबे सहायक अध्यापक खंड शिक्षाधिकारी बेवर अनुपस्थित रहे हैं।



