
मैनपुरी 19 नवम्बर, 2022- जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने बताया कि लोकसभा उप निर्वाचन-2022 की मतदान प्रक्रिया को सम्पन्न कराने हेतु तैनात पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारी प्रथम के प्रशिक्षण के दौरान दि. 19 नवम्बर को प्रथम पाली में 22 एवं द्वितीय पाली में 31 पीठासीन, मतदान अधिकारी प्रथम अनुपस्थित रहें, प्रशिक्षण से अनुपस्थित कार्मिकों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही है। उन्होने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निर्वाचन सम्बन्धी प्रत्येक गतिविधि महत्वपूर्ण है, निर्वाचन को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं निष्पक्ष माहौल में सम्पन्न कराने के लिए प्रत्येक सरकारी अधिकारी, कर्मचारी को किसी न किसी रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करना होता है, निर्वाचन प्रक्रिया में मतदान सबसे महत्वपूर्ण भाग है और इसे सम्पन्न कराने की पूरी जिम्मेदारी मतदान कार्मिकों के कंधों पर है, मतदान कार्मिकों को भारत निर्वाचन आयोग ने मतदान केन्द्र पर सभी शक्तियां प्रदान की हैं। उन्होने कहा कि मतदान कार्मिकों को उनके दायित्वों, कर्तव्यों की भलि-भांति जानकारी हो, इसके लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कई चरणों में प्रशिक्षण की व्यवस्था की गयी है, लेकिन कुछ पीठासीन, मतदान अधिकारी प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हुये जो घोर लापरवाही, अधिकारी, कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत है।
मुख्य विकास अधिकारी, प्रभारी अधिकारी कार्मिक विनोद कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में पीठासीन अधिकारी के रूप में तैनात महेंद्र प्रताप सिंह प्रधानाध्यापक खंड शिक्षाधिकारी घिरोर, नमन कुमार वरिष्ठ सहायक आर्यावर्त बैंक, हरिपाल सिंह प्रवक्ता मदन इंटर कॉलेज भोगांव, जगदीश सिंह पाल सहा. अध्यापक राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी, युगल किशोर पांडेय, मुन्ना बाबू पांडेय, मो. नईम अहमद सहा. अध्यापक खंड शिक्षाधिकारी किशनी, प्रमोद कुमार सहा. अध्यापक खंड शिक्षाधिकारी कुरावली, मलय पाठक सहा. अध्यापक जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव, रामतीर्थ सहा. अध्यापक इंद्रजीत शिक्षा सदन इंटर कॉलेज जोत, पंकज पांडेय सहा.अध्यापक एकरसानन्द इंटर कॉलेज मैनपुरी, शिवकुमार वरिष्ठ सहायक चित्रगुप्त महाविद्यालय, नरेंद्र सिंह प्रधानाध्यापक खंड शिक्षाधिकारी घिरोर, मनोज कुमार प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय भोगांव, विजय बहादुर, अर्चना चौहान, सहा. अध्यापक खंड शिक्षाधिकारी बेवर, देश दीपक प्रधानाध्यापक खंड शिक्षाधिकारी मैनपुरी, बृजेश कुमार सहा. अध्यापक आदर्श जनता इंटर कॉलेज, कुशल पाल प्रधानाध्यापक खंड शिक्षाधिकारी बेवर, राजीव गुप्ता प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज रठेरा, संजय यादव प्रधानाध्यापक खंड शिक्षाधिकारी बरनाहल एवं सुरेन्द्र कुमार सिंह वरिष्ठ सहायक जिला कुष्ठ अधिकारी कार्यालय अनुपस्थित रहे हैं।
श्री कुमार ने बताया कि द्वितीय पाली में मुन्नालाल सहा. अध्यापक घाटम देव इंटर कॉलेज वाहनपुर पतारा, राकेश कुमार गुप्ता सहा. अध्यापक देवनागरी इंटर कॉलेज कुरावली, रईस मोहम्मद सहा. अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय चतुरीपुर फरेंजी, देवकीनंदन प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय बिरसिंहपुर, दिर्गेश सिंह, अमित कुमार, राजू, रामप्रकाश मोर्या सहा. अध्यापक खंड शिक्षाधिकारी सुल्तानगंज, मनोज कुमार अमित कुमार खंड शिक्षाधिकारी कुरावली, मनोज कुमार मिश्रा प्रधानाध्यापक खंड शिक्षाधिकारी करहल, अखिलेश कुमार यादव सहा. अध्यापक महाकवि देव इंटर कॉलेज कुसमरा, दिनेश प्रताप सहा. अध्यापक खंड शिक्षाधिकारी कुरावली, यांश कुमार प्रवक्ता अमर शहीद इंटर कॉलेज बेवर, अविनाश मौर्य, देववृत चौधरी सहायक प्रबंधक, राजवीर सिंह क्लर्क आर्यावर्त बैंक रीजन ऑफिस मैनपुरी, धर्मेंद्र कुमार, उर्मिला देवी सहा. अध्यापक सहायक खंड शिक्षाधिकारी मैनपुरी, रजनेश चन्द्र शाखा प्रबंधक सहकारी बैंक घिरोर, पुष्पेंद्र राजपूत, रामकिशोर सहा. अध्यापक खंड शिक्षाधिकारी किशनी, उमेश कुमार प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय ज्वाइंट कमिश्नर मैनपुरी, प्रदीप कुमार गुप्ता प्रवक्ता पं. दीनदयाल उच्च राजकीय माध्यमिक कॉलेज, संजय कुमार प्रधानाध्यापक खंड शिक्षाधिकारी घिरोर, बृजेश कुमार सहा. अध्यापक खंड शिक्षाधिकारी कुरावली, अमित कुमार सहा. अध्यापक खंड शिक्षाधिकारी किशनी, राजीव यादव प्रधानाध्यापक खंड शिक्षाधिकारी घिरोर, जयकरन सिंह प्रधानाध्यापक खंड शिक्षाधिकारी सुल्तानगंज, सुनीता यादव प्रधानाध्यापक खंड शिक्षाधिकारी जागीर, प्रीति सहा. अध्यापक नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज समान, देवशरण दीक्षित वरिष्ठ सहायक कार्या. श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वितीय सत्र से अनुपस्थित पाए गए हैं, अनुपस्थित कार्मिकों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही है।



