निर्वाचन नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 और आगामी उपचुनाव को दृष्टिगत रखते हुए आज दिनांक 12/11/2022 को कुँ0आर0सी0 महिला महाविद्यालय मैनपुरी की छात्राओं ने लोगो को जागरूक करने हेतु मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिसके अंतर्गत सभी हस्ताक्षरकर्ताओं ने शपथ ली कि वे सभी 5 दिसंबर 2022 को होने वाले उपचुनाव में अपना कीमती वोट जरूर देगे इस अवसर पर प्राचार्या शैफाली यादव ने छात्राओं से कहा कि उनके आस पास का कोई मतदाता मतदान करने से न छूटें। स्वीप प्रभारी शिवा शर्मा ने छात्राओं को लोकतंत्र में मतदान के महत्व को बताया। इस अवसर पर छात्राओं ने पोस्टर बनाकर भी मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने में छात्रा तुलसी गुप्ता मेघा दुबे मोहिनी रजनी,रुचि,अर्चना और काजल ने सहयोग किया।