मैनपुरी (सूवि) लोकसभा उप निर्वाचन-22 को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने आज बी.एस.एफ., भारी पुलिस बल केे साथ ईसन नदी पुल से तहसील सदर, जिला चिकित्सालय होते हुये सचदेवा पैट्रोल पंप तक पैदल फ्लैग मार्च कर आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः पालन कराने, मतदाताओं को सुरक्षा का अहसास कराया। लोकसभा उप निर्वाचन-22 को शांतिपूर्ण ढंग से निष्पक्ष, निर्भीक वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां की हैं, शरारती तत्वों, गत निर्वाचनों में विघ्न डालनें वालों को चिन्हित कर पाबंदी की कार्यवाही की गयी है, मतदान प्रक्रिया में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसको लेकर पुख्ता इंतजाम किये गये हैं, प्रतिदिन शहर से लेकर गांव-गांव तक पुलिस की टीमें सुरक्षा बलों के साथ भ्रमण कर निरोधात्मक कार्यवाही कर रही हैं, अर्धसैनिक बलों के जवान शहर, कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
अधिकारी द्वय ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किसी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगा, जो भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करेगा उसके विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओ में प्रभावी कार्यवाही होगी, जिले में किसी भी प्रकार की गैर कानूनी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जायेगी, बिना अनुमति के जो भी वाहन प्रचार करते मिलेगें या उनके ऊपर किसी भी पार्टी का झण्डा लगा होगा, ऐसे वाहनों को सीज किया जायेगा, आचार संहिता का उल्लंघन करने वालो, विद्वेष फैलाने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही होगी। उन्होने कहा कि जिस वाहन से प्रचार करने की अनुमति ली जायेगी, उसी वाहन से प्रचार होगा। उन्होने कहा कि फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन तक निर्वाचन को शान्तिपूर्ण ,निष्पक्ष एवं स्वतंत्र माहौल में संपादित कराने का सन्देश पहुंचाना है साथ ही शरारती तत्वो, गत निर्वाचन में विघ्न डालने वालों एवं लोगों को डरा-धमकाकर मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित करने वालों को एहसास दिलाना है यदि किसी के द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया में विध्न डालने की जुर्रत की तो उसे खामियाजा भुगतना हेागा, जिला प्रशाासन लोकसभा उप निर्वाचन को निष्पक्ष कराने के लिए कटिबद्ध है, इसके फुलप्रूफ व्यवस्थायें की जा रही है।