मैनपुरी। कुँवर आरसी महिला महाविद्यालय, मैनपुरी में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में “प्लास्टिक मुक्त भारत” विषय पर एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विभा जैन एवं श्रीमती जया द्वारा किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विभा जैन ने छात्राओं को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि प्लास्टिक मुक्त भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक आदत है जिसे हमें अपने दैनिक जीवन में अपनाना होगा। सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है और इससे मुक्ति पाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

श्रीमती जया ने भी छात्राओं को कपड़े के थैलों का उपयोग करने और समाज को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।

शिविर के दौरान डॉ. विभा जैन द्वारा समस्त छात्राओं को प्लास्टिक मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई।

इस मौके पर महाविद्यालय की शिक्षिका प्रो. कीर्ति जैन, प्रो. मधु गुप्ता एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here