मैनपुरी(सुवि)श्री चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज परिसर करहल रोड में एन.सी.सी. के बच्चों के लिए आज कर्नल विकास गुप्ता 03 बटॉलियन एन.सी.सी. की अध्यक्षता में जन-जागरूकता कार्यक्रम कराया गया, जिसमें सेनानी 8वीं वाहिनी, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, गाजियाबाद की 17 सदस्यीय एक टीम एवं राज्य आपदा मोचन बल के समन्वय से आपदा, जोखिम, खतरा; प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाआंे के प्रकार, भारत में आपदा प्रबंधन प्रणाली, आपातकालीन स्थितियों में ‘‘क्या करें व क्या न करे‘‘ एवं अस्पताल पूर्व प्राथमिक उपचार रक्तस्त्राव को नियंत्रित करना, फ्रैक्चर को स्थिर करना, रोगी को हृदयाद्यात के समय सी.पी.आर. देना एवं तत्कालिक राफ्टों की तैयारी आदि की जानकरी दी, प्रशिक्षण में 100 लोगों ने आपदा संबंधित जानकारी प्राप्त की।

जन-जागरूकता कार्यक्रम में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल गाजियाबाद की टीम से कामाण्डेट रामाकान्त यादव द्वारा कार्यक्रम संचालित किया गया तथा कार्यक्रम में ए.एन.ओ. मेजर डॉ. के.आर. रंजन, पी.आई. स्टॉफ एन.बी. काबुुल सिंह, एन.सी. सी. के प्रषिक्षक स्टॉफ अन्य कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।



