मैनपुरी(सुवि)पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने जन-शिकायतें सुनने के दौरान कहा कि आमजन की शिकायतों का अधिकारी संवेदनशील रहकर निस्तारण करें, किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के निदान के लिए बार-बार चक्कर न लगाने पड़े, सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि गत् सप्ताह जनपद में हुई अत्यधिक बारिश, चक्रवात से जनहानि, पशुहानि के साथ फसलों को भी नुकसान हुआ है, कुछ मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं, सभी का ऑकलन कराकर तत्काल पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, विद्युत के जो पोल, ट्रांसफार्मर, जल-भराव के कारण सड़के, संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें भी शीर्ष प्राथमिकता पर ठीक कराया जाए, आमजन को मूल-भूत सुविधाओं की उपलब्धता के साथ सुगम आवागमन के रास्ते मुहैया हो, सड़कों पर हुए गड्ढा में पैच वर्क गुणवत्ता के साथ कराया जाए।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि वर्षा के कारण कई स्थानों पर जल-भराव की समस्याएं भी हैं, जहां-जहां जल-भराव की समस्या है, वहां तत्काल जल-निकासी के बेहतर प्रबंध किए जाएं, जल-निकासी के उपरांत वहां साफ-सफाई के साथ एंटी-लार्वा का छिड़काव कराया जाए। उन्होंने कहा कि माह अक्टूबर वेक्टर जनित बीमारियों को लेकर बेहद संवेदनशील है, इसलिए आम-जन को वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव हेतु बरती जाने वाले सावधानियों के प्रति जागरूक किया जाए साथ ही संबंधित अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर झाड़ियों का कटान, जल-निकासी, नियमित फॉगिंग, एंटी-लार्वा का छिड़काव, साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, सभी सहकारी समितियांे पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया, डी.ए.पी. की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, किसानों को उनकी मांग के अनुसार निर्धारित मूल्य पर समय से उर्वरक उपलब्ध हो, निर्धारित मूल्य से अधिक धनराशि वसूलने वाले या यूरिया, डी.ए.पी. के साथ अन्य उर्वरक क्रय करने हेतु विवश करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाए।

उन्होंने सड़कों की वर्तमान दशा पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि बारिश के चलते शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक कई मार्गों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं तथा पूर्व में किया गया पैचवर्क उखड़ चुका है, जिस कारण आमजन को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड रहा है। उन्होंने कहा कि अब मौसम निर्माण कार्यों के पूरी तरह अनुकूल है, सड़कों को गड्ढामुक्त करने का कार्य तत्काल शुरू किया जाए, पैचवर्क की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये, मुख्य मार्गों पर कराए गए पैचवर्क की कम से कम 02-02 सड़कों का औचक तकनीकी परीक्षण कराया जाये, जांच में कार्य अद्योमानक पाया जाये तो संबंधित ठेकेदारों को तत्काल प्रभाव से ब्लैकलिस्ट किया जाए।

आज जन-सुनवाई के दौरान ग्राम मेरापुर गुजराती नि. सुभाष चन्द्र, दीपक, आनन्द कुमार, सोने लाल, विमलेश कुमार, अशोक कुमार, विजेन्द्र सिंह आदि ने पंचायत घर तक पहुंच मार्ग का निर्माण कराये जाने, ग्राम घुसलेण्डा उर्फ घनश्यामपुर नि. सावित्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास सूची में नाम दर्ज कराये जाने, नगरिया नि. बबली ने ससुरालीजनों द्वारा मारपीट व प्रताड़ित किये जाने, ग्राम पतारा के ग्रामवासियों ने प्राथमिक विद्यालय पतारा के परिसर में नाली सुधार एवं इंटरलॉकिंग ब्रिक्स, टाइल्स का कार्य कराने, मौजा अहलादपुर नि. लाखन सिंह ने बंजर भूमि गाटा संख्या-264ख पर अवैध रूप से बने 02 मंजिला मकान को हटवाये जाने, ग्राम भैंसामई नि. रनवीर सिंह ने भूमि की पैमाइश कराये जाने, ग्राम जसरऊ नि. रामबेटी ने जर्जर कच्चा मकान गिर जाने के कारण आवास एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने, ग्राम औरन्ध नि. धर्मपाल सिंह ने विपक्षियों द्वारा भूमि पर किये गये अनाधिकृत कब्जे को खाली कराने, ट्रॉसपोर्ट नगर नि. आयूष ने गाटा संख्या-3639 बैनामाशुदा भूमि पर दबंग किस्त के व्यक्तियों द्वारा मेड़ बॉधने में अवरोध उत्पन्न करने, ग्राम नवाटेढ़ा नि. लालता प्रसाद ने भूमि की पैमाइश कराकर कब्जा दिलाये जाने की शिकायत अपने शिकायती प्रार्थना पत्रों के माध्यम से की। इस दौरान सम्बन्धित अधिकारी, जन-प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here