मैनपुरी(सुवि)उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान तथा जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रूपेश रंजन के आदेशानुसार गॉधी जयती पर महात्मा गॉधी को श्रृद्धांजलि अर्पित कर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव, सिविल जज विमलेश सरोज तथा अपर सिविल जज प्रीति गिरि ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, उक्त प्रभात फेरी नगर पालिका परिषद से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुयी नगर पालिका परिषद पर समाप्त हुयी, प्रभात फेरी में तख्तियों, नारे एवं हेल्पलाइन नम्बर आदि का उपयोग कर रैली का आयोजन एवं ’’बचपन बचाओ’’, ’’कानून जानो-अपना भविष्य सुरक्षित करो’’ जैसे विषयों पर चित्रकला, निबन्ध, संभाषण प्रतियोगिता एवं नुक्कड़-नाटक का आयोजन किया।

अपर सिविल जज प्रीति गिरि ने महात्मा गॉधी के जीवन मूल्यों, आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बापू ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर तथा आत्मबल व आंतरिक साहस के दम पर देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलाई थी। उन्होने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में किसी भी प्रकार की कठिनाई या विषम परिस्थिति आने पर न घबराएं, अपने आंतरिक साहस, नैतिक बल को कभी न खोएं। उन्होंने सभी का आह्वान करते हुऐ कहा कि जब भी कठिन परिस्थिति सामने आए तो देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष, उनके त्याग को याद करें यदि वह असंभव दिखने वाले लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं तो आज की पीढ़ी भी हर चुनौती को पार कर सकती है। कार्यक्रम के दौरान आयोजित चित्रकला, निबंध, भाषण प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली छात्राओं की विशेष सराहना की। उन्होने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुरस्कार जीतने वाली छात्राओं को बधाई दी साथ ही उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि प्रतियोगिताओं में भाग लेना और प्रयास करना सबसे महत्वपूर्ण है, जो छात्राएं इस बार पुरस्कार प्राप्त नहीं कर पाई हैं, उन्हें निरंतर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया गया ताकि उनका आत्मविश्वास बढ़े और वह भविष्य में एक सशक्त व आत्मविश्वासी महिला बनकर अपने परिवार, जनपद और देश का नाम रोशन कर सकें।

रैली में दयानंद इं.कॉ., श्री एकरसानंद आदर्श इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय चौथियाना, उच्च प्राथमिक विद्यालय देवी रोड, राजकीय इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, उच्च प्राथमिक विद्यालय देवी रोड, राजकीय इंटर कॉलेज, गंगा सहाय कन्य इंटर कॉलेज, कुंवर रामचंद्र सिंह लाल सिंह कन्या इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव, सिविल जज विमलेश सरोज, अपर सिविल जज प्रीति गिरि ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा आकांक्षा, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अलवीना तथा निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहीं सलोनी मिश्रा को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, पी.एल.वी. अरूण कुमार, राम रतन, कुं. सैजल, कुं. यति, लिपिक देवेन्द्र सिंह के अलावा प्रधानाचार्या, बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here