मैनपुरी(सुवि)होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, जनपद के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने राजस्व, कृषि, विद्युत ग्राम विकास शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ विगत् दिवस चक्रवात, भारी वर्षा के कारण हुए नुकसान की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानवीय दृष्टिकोण अपनाकर तत्काल पीड़ितों को राहत उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, अतिवृष्टि से हुई जनहानि, फसलों के नुकसान का ऑकलन कराकर तत्काल मृतकों के परिजनों, आश्रितों एवं किसानों को मुआवजा उपलब्ध कराया जाए, वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त मार्गाें को प्राथमिकता पर गड्ढामुक्त किया जाए साथ ही विद्यालयों को जाने वाले मार्गाे को तत्काल ठीक कराकर झाड़ियांे का कटान कराया जाए, विद्यालय परिसर साफ-सुथरा रहे, किसी भी विद्यालय में जल-भराव की स्थिति न रहे, जनपद में जहां-जहां जल-भराव है, वहां तत्काल जल-निकासी के बेहतर प्रबंध किए जाएं, जल-निकासी के उपरांत फागिंग, एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाए, नगरीय क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारी नगर निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी साफ-सफाई, जल-निकासी, वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव हेतु दवा का छिड़काव कराना सुनिश्चित करें।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि वर्तमान मौसम को देखते हुए सभी विभाग अपने-अपने स्तर से संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी लापरवाही के कारण जनहानि अथवा अन्य नुकसान की स्थिति उत्पन्न न हो, ग्रामीण क्षेत्रों में लगे ट्रांसफार्मर एवं विद्युत पोल का निरीक्षण कराया जाए, विशेष रूप से ऐसे स्थानों को चिन्हित किया जाए जहां जल-भराव, पानी के बहाव अथवा आबादी के आस-पास विद्युत उपकरण होने के कारण दुर्घटना की संभावना हो, बरसात के दौरान किसी भी स्थिति में विद्युत करंट के कारण जनहानि, पशुहानि न हो इसके लिए आवश्यक सुरक्षा, व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होने अधिकारियों से कहा कि वर्षा के कारण फसलों को हुये नुकसान का समय से सर्वे कराया जाए तथा प्रभावित किसानों को शासन की निर्धारित व्यवस्था के अनुसार सहायता उपलब्ध करायी जाए, फसल बीमा योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को भी आवश्यक जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराई जाए ताकि किसी किसान को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने पशुपालन विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि बरसात के बाद पशुओं में होने वाली संभावित बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए, जहां जल-भराव अथवा पानी के बहाव की स्थिति बनी है, विशेषकर नदी एवं जल-भराव वाले क्षेत्रों में, वहां पशुओं के स्वास्थ्य की नियमित जांच कराई जाए तथा आवश्यक दवाओं एवं उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

होमगाड्स मंत्री ने नदी एवं जल-भराव वाले क्षेत्रों की विशेष निगरानी के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे स्थानों पर अधिकारियों की टीम नियमित भ्रमण करे, किसी भी संभावित खतरे की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए, ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को भी सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने कार्यक्षेत्र की समीक्षा करें, सरकार आमजन के साथ खड़ी है, किसी भी व्यक्ति को वर्षा अथवा आपदा की स्थिति में परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करे। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा स्पष्ट है कि संकट की किसी भी स्थिति में आमजन को तत्काल राहत और आवश्यक सहायता उपलब्ध हो, अधिकारियों की सक्रियता, संवेदनशीलता से जनता के बीच यह सकारात्मक संदेश जाए कि किसी भी कठिन परिस्थिति में सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होने जानकारी करने पर जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि अतिवृष्टि के कारण तहसील सदर में 02 व्यक्तियों की मृत्यु एवं 03 व्यक्ति घायल हुये हैं, तहसील सदर में 14, तहसील करहल में 31, तहसील भोगांव में 38, तहसील किशनी में 32, तहसील घिरोर में 14 तथा तहसील कुरावली में 18 मकान क्षतिग्रस्त हुये हैं साथ ही तहसील कुरावली में 01 पशुहानि हुयी है इसके अतिरिक्त तहसील भोगांव के नगला बाल नि. अशोक शुक्ला उम्र 70 की भी तेज बारिश के कारण कच्ची दीवार गिर जाने से मृत्यु हो थी किन्तु परिजनों ने पोस्टमोर्टम व राहत सहायता हेतु मना कर दिया है।

बैठक में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, मुख्य विकास अधिकारी संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर, भोगांव, श्याम प्रताप सिंह, पीयूष कुमार जायसवाल, क्षेत्राधिकारी नगर अशोक सिंह, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, परियोजना निदेशक शोभनाथ चौरसिया, उपायुक्त एन.आर.एल.एम. शौकत अली, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण, नहर, ग्रामीण अभियंत्रण, विद्युत, ए.के. अरुण, राजीव कुमार, नुज़हत परवीन, अनिल वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here