मैनपुरी(सुवि)जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने तहसील सदर में स्थापित इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन, वी.वी.पैट वेयर हाउस में ई.वी.एम. के प्रथम चरण निरीक्षण (एफ.एल.सी.) कार्य के अंतिम दिन ई.वी.एम., वीवीपैट की एफ.एल.सी. प्रक्रिया में मॉकपोल के उपरांत, वीडियोग्राफी का स्थलीय निरीक्षण किया। ई.वी.एम. के भंडारण एवं सुरक्षा से सम्बन्धित विस्तृत प्रक्रिया इलैक्ट्रानिक वोटिंग मशीन मैनुअल में उल्लिखित है, जो कि भारत निर्वाचन आयोग की बेवसाइट ूूूण्मबपण्हवअण्पदध्मअउ.अअचंज पर उपलब्ध है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयर हाउस का आन्तरिक निरीक्षण करते हुए कहा कि वेयर हाउस परिसर में कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति को सेल फोन, कैमरा, कैमरा युक्त पेन, बीड़ी, माचिस, सिगरेट, खाने-पीने की वस्तु आदि लेकर प्रवेश न करे, वेयर हाउस के सी.सी.टी.वी. कैमरे निरतंर क्रियाशील रहें, परिसर की नियमित रूप से सफाई करायी जाये, ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी पूरी मुस्तैदी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

निरीक्षण के दौरान भारतीय जनता पार्टी से पुष्पेन्द्र सिंह भदौरिया, अर्जुन सिंह, तेजस्व चौहान, भारतीय राष्ट्रीय कॉग्रेस के जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ, समाजवादी पार्टी से राजीव कुमार, शैलेस कुमार, सी.पी.आई.एम. से राकेश एड., आम आदमी पार्टी से जिलाध्यक्ष सन्तोष श्रीवास्तव, अपना दल पार्टी से जिलाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह उर्फ गौरव पाल, बहुजन समाज पार्टी से सतेन्द्र सिंह के अलावा उप जिलाधिकारी न्यायिक भोगांव अरविंद कुमार सिंह, निर्वाचन कार्यालय से सुनील मिश्रा, अविनाश सक्सैना, प्रवीन पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here