कुं. आर.सी. महिला महाविद्यालय, मैनपुरी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देकर अपनी ज्ञान एवं बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा सेजल ने प्रथम स्थान, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा निधि शर्मा ने द्वितीय स्थान तथा बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा तानिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

महाविद्यालय की प्राचार्या ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि सामान्य ज्ञान विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण आधार है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ छात्राओं में जिज्ञासा, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विभा जैन ने कहा कि ज्ञान केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने आसपास के समाज, देश और दुनिया को समझने से भी विकसित होता है। ऐसी प्रतियोगिताएँ छात्राओं को निरंतर सीखने के लिए प्रेरित करती हैं।

एनएसएस अधिकारी जया सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य छात्राओं में ज्ञान के साथ-साथ सामाजिक चेतना और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के अंत में विजेता छात्राओं को प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए शुभकामनाएँ दी गईं तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here