मैनपुरी(सुवि)राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा उ.प्र., जनपद के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने दि. 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा-संकल्प अभियान की पार्टी पदाधिकारियों, जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि केंद्र-प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना पर रील्स बनाते समय विशेष ध्यान रखा जाए, केंद्र-प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभावार कराए गए कार्यों की सूची तैयार की जाए, बड़े कार्यांे पर विशेष फोकस किया जाए, अभियान के दौरान रंगोली महोत्सव को बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में ऐसे लाभार्थी, जिन्हें अभी तक योजना का लाभ नहीं मिल पाया है, उन्हें मौके पर ही लाभान्वित कराया जाए, वास्तविक पत्रों को भी सेवा-संकल्प अभियान का लाभ मिले, सुनिश्चित किया जाए। उन्होने विभिन्न कार्यक्रमों हेतु पार्टी स्तर से नामित पदाधिकारियों से कहा कि जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर सेवा-संकल्प अभियान के दौरान आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम पूर्ण विविधता, हषौल्लास के साथ कार्यक्रम सम्पन्न कराये जायें।

उक्त अवधि में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूप-रेखा एवं अब-तक की गई तैयारियों की तिथिवार जानकारी देते हुए जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने प्रभारी मंत्री को बताया कि दि. 17 सितंबर को जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भोगांव पर रक्तदान शिविर, तद्ोपरांत पूर्वान्ह में मा. मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के उपरांत एम.एस.एम.ई. विभाग के कार्यक्रमों की जानकारी एवं टूल-किट वितरण का आयोजन किया जायेगा, सायं 06 बजे से जनपद में कुल 03 लाख 21 हजार दिए जलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से 02 लाख 21 हजार दिए शासकीय स्तर से एवं 01 लाख दिए विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी, आमजन द्वारा स्वेच्छा से प्रज्वलित किए जाएंगे, जनपद के प्रत्येक प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कम से कम 05-05 एवं जनपद के प्रत्येक कार्यालय में कम से कम 11-11, जिला मुख्यालय पर लोहिया पार्क में 5100 दिए जलाए जाएंगे इसके अतिरिक्त अमृत सरोवर, शिक्षण संस्थाओं, अवस्थापना परियोजनाओं, चिकित्सालयों पर भी दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम आयोजित होगा।

श्री त्रिपाठी ने बताया कि दि. 17, 18 एवं 21 सितम्बर को मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा के तहत कक्षा-05 से कक्षा-08 तक के छात्र-छात्राओं हेतु ड्रॉइंग एवं कक्षा-09 से कक्षा-12 के छात्रों हेतु भाषण, ड्राइंग, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित होगा, जिसमें सर्वश्रेष्ठ चयनित 03 प्रतिभागियों का विकास खंड स्तर पर प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया जायेगा, विकास खंड स्तर पर चयनित सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों का जिला स्तर पर प्रदर्शन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा, नमो सेवा-अनकही कहानियों पर आधारित नुक्कड़-नाटक का मंचन प्री रिकॉर्डिंग प्ले, ऑडियो पर आधारित सांस्कृतिक नुक्कड़-नाटक की प्रस्तुतियों का आयोजन दि. 22 सितम्बर से 24 सितम्बर तक होगा, आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के अन्तर्गत दि. 22 से 24 सितम्बर तक विकास खंड बेवर, घिरोर, जागीर, कुरावली एवं सुल्तानगंज के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं दि. 28 से 30 सितम्बर तक विकास खंड मैनपुरी, किशनी, करहल एवं बरनाहल के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर हेल्दी बेवी प्रतियोगिता, उत्सव-संवाद कार्यक्रमों एवं उत्कृष्ट लाभार्थी माताओं का सार्वजनिक रूप से सम्मान किया जायेगा, सेवा की कहानी डिजिटल एवं रील अभियान के अन्तर्गत क्षेत्र, समुदाय एवं व्यक्तिगत जीवन में अमूल-चूल परिवर्तन लाने वाली अवसंरचना परियोजनाओं, लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों की 60 सैकेण्ड की रील्स, कहानी छोटे एवं सरल वीडियो रिकॉर्ड कर ’’माई भारत पोर्टल’’ पर अपलोड किये जायेंगे।
दि. 07 अक्टूबर को सेवा ज्योति कलश यात्रा, विकसित भारत का संकल्प के तहत सेवा ज्योति कलश स्थापना, पैदल, साइकिल, बाइक रैली का आगमन, मा. प्रधानमंत्री जी के सम्बोधन का सजीव प्रसारण, विकसित भारत-2047 का संकल्प, वडनगर से वाराणसी यात्रा- जल, जन और सेवा संकल्प के तहत पवित्र नदियों एवं शर्मिष्ठा तालाब जल लेकर काशी की यात्रा एवं जलाभिषेक की टीम जनपद पहुंचेंगी, सेवा मेरा योगदान के अन्तर्गत 25 वर्षों के 25 सेवा कार्यों में से किसी एक से जुड़कर समाज सेवा में कम से कम 25 मिनट का श्रमदान चयनित स्थलों पर किया जायेगा, प्रत्येक विधानसभा के कम से कम 02 स्थलों का कायाकल्प का कार्यक्रम आयोजित होगा, सेवा सेतु अभियान के अन्तर्गत 21 से 27 सितम्बर तक विकास खंड मैनपुरी, किशनी, करहल, बरनाहल एवं दि. 28 सितम्बर से 04 अक्टूबर तक विकास खंड बेवर, घिरोर, जागीर, कुरावली एवं सुल्तानगंज में विभिन्न विभागों द्वारा अपने स्टॉल लगाकर योजना का लाभ पाने से वंचित पात्रों को लाभान्वित कराया जायेगा साथ ही मतदाता सूची में नाम शामिल करने हेतु फॉर्म-6 भरवाये जायेंगे, सम्बन्धित विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी आमजन को उपलब्ध करायी जायेगी, सेवा के रंग-राष्ट्र के संग मानव समूूह रंगोली के तहत एक भारत-श्रेष्ठ भारत, राष्ट्रीय प्रतीक, विकसित भारत-2047 की थीम पर वृहद रंगोली का आयोजन किया जायेगा, दि. 17 अक्टूबर को सुशासन सेवा संवाद के अन्तर्गत प्रधान, सरपंच एवं जन-प्रतिनिधि सुशासन व सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर एकत्रित होकर प्रधानमंत्री जी का सम्मान एवं विकसित भारत का संकल्प एवं सामूहिक वंदे मातरम् गीत का गायन होगा।
इस दौरान पूर्व मंत्री, विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, पैक्सफेड के अध्यक्ष प्रेमसिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय, उदय चौहान, भूपेंद्र यादव, अमित गुप्ता, सुमित चौहान, सौरभ दुबे, गोल्डी चौहान, डॉ. विमल पांडेय, नंदीश वशिष्ठ, भारत गुप्ता, हरिओम दुबे, धीरू राठौर, गौरव यादव, सीमा चौहान, अरुण चौहान, विशाल वाल्मीकि के अलावा पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी शिवम मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता, परियोजना निदेशक शोभनाथ चौरसिया, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, उपायुक्त एन.आर.एल.एम. शौकत अली, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।



