मैनपुरी(सुवि)थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना घिरोर में जन-शिकायतें सुनने के दौरान जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के सम्मुख जब नगला राजा कोसमा हिनूद नि. आकाश, ममता देवी ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि निजी भूमि गाटा संख्या-540, 573, 561, 572, 582 पर विपक्षियों द्वारा दबंगई एवं गुण्डागर्दी के बल पर अवैध कब्जा कर लिया है, शिकायतकर्ता ने उक्त गाटों से राजस्व, पुलिस की टीम के माध्यम से अनाधिकृत कब्जा हटवाये जाने की फरियाद की, जिस पर उन्होने प्रभारी निरीक्षक घिरोर को निर्देशित करते हुए कहा कि आज ही दोनों पक्षों को बुलाकर क्षेत्रीय लेखपाल के राजस्व अभिलेखों से मिलान कराकर समस्या का निदान करायें यदि किसी के द्वारा जबरन कब्जा किया गया हो तो उसे तत्काल हटवाकर फरियादी की शिकायत का निस्तारण किया जाये, ग्राम बादशाहपुर नि. अमन ने मकान का बटवारा कराकर मकान निर्माण की अनुमति प्रदान करने की मॉग की, जिस पर उन्होने उप जिलाधिकारी घिरोर को नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।

श्री त्रिपाठी ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि थाना दिवस में अवैध कब्जों से सम्बन्धित शिकायतों की संख्या में कमी आयी है लेकिन अभी भी कुछ शिकायती प्रार्थना पत्र गुण्डई, दबंगई के बल पर अवैध कब्जे से सम्बन्धित प्राप्त हो रहे है, राजस्व, पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी आपस में समन्वय स्थापित कर अनाधिकृत कब्जा करने वालों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करें। उन्होने कहा कि कमजोर वर्ग के लोगों की जमीन पर कोई दबंग काबिज न रहे, जिनके द्वारा गरीब, कमजोर वर्ग के व्यक्तियों का शोषण किया जाए उनके विरुद्ध 151 में भारी मुचलके में पाबंदी की कार्यवाही की जाए। उन्होने कहा कि थाना समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायतों पर थाने से ही राजस्व, पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजी जाये और यथासम्भव उसी दिन समस्या का निदान किया जाये ताकि फरियादी को तत्काल राहत मिले और आमजन के बीच संदेश पहुंचे कि शासन-प्रशासन उनकी शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापरक निराकरण के प्रति संवेदनशील है। उन्होने कहा कि भूमि विवाद से सम्बन्धित प्रकरण बेहद संवेदनशील ढंग से निस्तारित किये जायें, मौके पर राजस्व, पुलिस टीम की मौजूदगी में पैमाइश, सीमांकन की कार्यवाही हो, कृत कार्यवाही पर दोनों पक्षों के साथ मौके पर उपस्थित संभ्रांत लोगों के भी हस्ताक्षर कराय जायें और उसका विवरण थाने की जीडी में अंकित किया जाये।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, तहसीलदार घिरोर, प्र. निरीक्षक घिरोर के अलावा राजस्व निरीक्षक, क्षेत्रीय लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here