मैनपुरी(सुवि)पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने ट्रॉजिस्ट हॉस्टल में जन-शिकायतें सुनने के दौरान कहा कि फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें, सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा, पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें, सार्वजनिक भूमि पर अनाधिकृत कब्जे को राजस्व, पुलिस विभाग गंभीरता से ले, मौके पर जाकर तत्काल प्रभावी कार्यवाही करंेे, पात्रों को संचालित योजनाओं का लाभ आसानी से मिले, आमजन को मूल-भूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये, वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाये, नगरीय क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक साफ-सफाई के बेहतर प्रबन्ध रहें, नियमित रूप से एंटीलार्वा का छिड़काव, फॉगिंग करायी जाये, गोवंशों को लंपी वॉयरस से बचाव हेतु प्राथमिकता पर टीकाकरण कराया जाये। उन्होने कहा कि आमजन को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार कृत-संकल्पित है इसलिए किसी भी स्तर से प्राप्त शिकायत का त्वरित, समयबद्ध निराकण सम्बन्धित विभाग के अधिकारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी मानकर करें, किसी भी स्तर पर शिकायत के निस्तारण में विलम्ब न हो यदि किसी शिकायत का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण संभव न हो तो आख्या अंकित कर प्रार्थना पत्र उपलब्ध कराया जाये, किसी भी दशा में कार्यालय में प्रार्थना पत्र अनिस्तारित न रखा जाये। उन्होने अधिशाषी अधिकारी नगर निकाय, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारियों से कहा कि अब से अगले माह तक का समय वेक्टर जनित बीमारियों के दृष्टिगत बेहद संवेदनशील है इसलिए आपस में समन्वय स्थापित कर साफ-सफाई, फॉगिंग, जल निकासी के बेहतर प्रबन्ध किये जायें, आमजन को वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव हेतु बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया जाये।
जन-सुनवाई के दौरान ग्राम गपकापुर नि. संदीप कुमार ने लाखों के चोरी हुये सामान की प्राथमिकी दर्ज कराकर चोरी हुआ सामान वापस दिलाने, नगरीय मौजा नि. आदित्य पाठक ने नये विद्युत कनेक्शन कराये जाने, ग्राम श्रंगार नि. रतन कुमार ने चकमार्ग-2228 को कब्जा मुक्त कराने, ग्राम हसनपुर नि. राम नरेश दीक्षित ने भूमि पर दबंगों द्वारा किये जा रहे अवैध निर्माण कार्य को रोके जाने तथा भूमि कब्जा मुक्त कराने, नगला दशरथ नि. सोनू ने अन्त्योदय कार्ड बनवाने, ग्राम गोपालपुर नि. आशाराम, राजीव कुमार, दुर्गविजय, हरनाम सिंह आदि ने विपक्षियों द्वारा नाली का पानी बंद किये जाने, ग्राम नवादा नि. लाल सिंह ने भूमि की पैमाइश कराकर कब्जामुक्त किये जाने, शमशान घाट रोड नि. शिव शंकर ने प्रधानमंत्री आवास शहरी का लाभ उपलब्ध कराये जाने, जौहरी नगर नि. आशुतोष मिश्रा, सुनील चौहान, संतोष सिंह, आदित्य कुमार सिंह, सर्वेश कुमार, राम कुमार मिश्रा, प्रबल प्रताप तोमर आदि ने स्ट्रीट लाइट लगवाने, ग्राम झंडाहार नि. उदयपाल सिंह, संत कुमार ने भूमि गाटा संख्या-6969 को संक्रमणीय कराने, ग्राम झंडाहार नि. आकाश ने भूमि की पैमाइश कराने, रघुराजपुरी नि. सुनील कुमार, अरूण कुमार, विपिन कुमार, मुकेश शर्मा, आशीष पाण्डेय आदि ने जर्जर विद्युत केबिल बदलवाने की मांग अपने शिकायती प्रार्थना पत्रों के माध्यम से की, जिन्हे सम्बन्धित अधिकारियों को पृष्ठाकिंत कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु उपलब्ध कराया।
इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, उप जिलाधिकारी सदर श्याम प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर अशोक सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फतेह बहादुर सिंह, विद्युत विभाग से लालू जादौन के अलावा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, उदय चौहान, पंकज भदौरिया, धीरू राठौर, अमित गुप्ता, अर्जुन सिंह, प्रवेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।



