मैनपुरी। डॉ0 किरन सौजिया सी0से0एजू0 एकेडमी, अशोक नगर, कुरावली रोड, मैनपुरी (उ0प्र0) में दिन शुक्रवार को जिला स्तरीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता का आयोजन सह जिला विद्यालय निरीक्षक की देखरेख में सफलता पूर्वक संपन्न कराया गया।
इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों डाॅ0 किरन सौजिया सी0से0एजू0 एकेडमी, पीएमश्री राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज सीनियर वर्ग तथा जूनियर वर्ग, आदर्श राष्ट्रीय इण्टर काॅलेज, मैनपुरी की बैंड टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा फीता काटकर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने अपनी सुरीली धुनों, लयबद्ध तालियों और अनुशासित मार्च पास्ट से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक श्री रघुराज सिंह पाल ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्रों में अनुशासन, नेतत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है।
स्कूल के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार ने कहा कि ऐसी उपलब्धियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करती हैै। उन्होंने विद्यार्थियों और मार्गदर्शक शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे विद्यालय की सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्टता का प्रमाण बताया।
प्रतियोगिता के अंत में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीमों को ट्राॅफी, मेडल, और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर विद्यांशु सौजिया और आदर्श राष्ट्रीय इण्टर काॅलेज की प्रधानाचार्या डाॅ0 किरन सौजिया ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागी विद्यालयों, शिक्षकों और निर्णायकों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर काॅलेज अनिल कुमार यादव, नोडल अधिकारी श्री स्वतंत्र कुमार, विनोद यादव, मैनेजिंग डायरेक्टर विद्यांशु सौजिया, प्रधानाचार्या आदर्श राष्ट्रीय इण्टर काॅलेज डाॅ0 किरन सौजिया, उपप्रधानाचार्य अनुज कुमार, गीता श्रीवास्तव, पुष्पा देवी, ज्योति, एनसीसी एएनओ प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार, अजीत यादव एवं विभिन्न स्कूलों से आये हुए शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया।



