मैनपुरी। कु०आर.सी. महिला डिग्री कॉलेज, मैनपुरी में आज नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विभा जैन द्वारा किया गया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा युवाओं के जीवन, स्वास्थ्य और भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है। यह न केवल शरीर को खोखला करता है, बल्कि परिवार और समाज की नींव को भी कमजोर करता है। छात्राओं को इस सामाजिक बुराई के खिलाफ सजग रहना होगा।
इस अवसर पर महाविद्यालय की समस्त छात्राओं ने एक स्वर में शपथ ली कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहेंगी, अपने परिवार और समाज को भी नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करेंगी और एक स्वस्थ, स्वच्छ एवं नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगी।
कार्यक्रम में प्रो. कीर्ति जैन,प्रो. अलका पाठक, प्रो. अनिता सिंह, प्रीति सिंह, सृष्टि तिवारी, पूजा और रंगोली यादव ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के समापन पर डॉ. विभा जैन ने सभी प्राध्यापिकाओं एवं छात्राओं का आभार व्यक्त किया



