मैनपुरी(,सुवि)जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील किशनी में जन-शिकायतें सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, इस दौरान चक-मार्गों, आम-रास्तों पर अनाधिकृत कब्जे तथा वर्षा के कारण जल-भराव से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्होने अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने को कहा। उन्होने राजस्व, पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को आदेशित किया कि चकरोड, चक-मार्ग एवं आम-रास्ते आमजन के आवागमन के लिए हैं, किसी भी क्षेत्र में इन मार्गों पर अनाधिकृत कब्जे के कारण आवागमन बाधित न हो, जनसुनवाई, संपूर्ण समाधान दिवस एवं अन्य माध्यमों से ग्रामीण क्षेत्रों में चक-मार्गों पर कब्जे की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं, संपूर्ण समाधान दिवस में भी आम-रास्तों पर जबरन कब्जे से संबंधित कई प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं। उन्होंने राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में चक-मार्गों पर कब्जे से संबंधित शिकायतों पर आज ही मौके पर जाकर सत्यापन, निस्तारण सुनिश्चित करें, जहां अनाधिकृत कब्जा पाया जाए, वहां तत्काल कब्जा हटवाया जाए, कब्जा हटाने के बाद सचिव के माध्यम से मिट्टी का कार्य कराकर चक-मार्ग को आवागमन योग्य बनाया जाए ताकि ग्रामीणों को आने-जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

IMG 20260905 WA0017

श्री त्रिपाठी ने वर्षा के कारण विभिन्न स्थानों पर जल-भराव से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर खंड विकास अधिकारियों, अधिशाषी अधिकारी नगर निकाय को निर्देश दिए कि जहां-जहां जल-भराव की स्थिति है, वहां तत्काल जल-निकासी की व्यवस्था कराई जाए, जल-निकासी में आने वाली बाधाओं को दूर कराकर आवश्यकता के अनुसार नालियों एवं अन्य जल निकासी मार्गों की सफाई कराई जाए, जिससे वर्षा का पानी लंबे समय तक जमा न रहे और आमजन को परेशानी न हो, किसी भी शासकीय कार्यालय, विद्यालय, गौशाला अथवा अन्य सार्वजनिक संस्थान में जल-भराव की स्थिति उत्पन्न न होने पाए, संबंधित अधिकारी अपने क्षेत्रों में जल-भराव वाले स्थानों का निरीक्षण कर तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। जन-सुनवाई के दौरान जब ग्राम हिरौली नि अतेंद्र उर्फ संजू ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया की धारा-31, 32 उ.प्र. राजस्व संहिता के अंतर्गत उप जिलाधिकारी कोर्ट द्वारा दि 06 जुलाई को आदेश पारित किया जा चुका है लेकिन पेशकार द्वारा अभी तक पत्रावली, परवाना तहसीलदार न्यायालय नहीं भेजा गया है, जिस कारण अमल दरामद की कार्यवाही नहीं हो पा रही है, जिस पर उन्होंने तहसीलदार किशनी को निर्देशित करते हुए कहा कि आज ही शिकायत की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें यदि पेशकार द्वारा लापरवाही, शिथिलता बरती गई हो तो उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने बैनामे के माध्यम से क्रय की गई भूमि पर दखल न मिलने की शिकायतों पर शिकायतकर्ताओं से कहा कि भूमि क्रय करने से पूर्व पूरी जानकारी करें, विवादित भूमि किसी भी दशा में क्रय न करें, बैनामे के उपरांत विक्रेता से मौके पर तत्काल दखल प्राप्त करें, विवादित भूमि खरीदने करने की दशा में क्रेता स्वयं जिम्मेदार होंगे।

गपियापुर नि. पदम प्रकाश ने पिता की मृत्यु के 03 वर्ष बाद भी फौती न होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने मौके पर ही मृतक के वारिसान के नाम फौती दर्ज कराकर फरियादी को तत्काल राहत प्रदान की। संम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान ग्राम परसरामपुर नि. गीता सिंह ने आवंटित कृषि पट्टे की भूमि को नियमानुसार संक्रमणीय भूमिधर दर्ज कराने, ग्राम किशनपुर नि. अखलेश कुमारी, किताब श्री, मिथलेश, रेखा देवी आदि ने गाटा संख्या- 1903 लिंकमार्ग का मूल्यांकन कराने, नगला सनुआ नि. राजमंगल सिंह ने भूमि की पैमाइश कराने, ग्राम रठेह नि. जसोदा देवी ने गाटा संख्या- 21 पर जबरन गुंडागर्दी के बल पर कब्जा किये जाने, कुडरा भाग बघौनी नि. राजीव ने गाटा संख्या- 182 पर विपक्षियों द्वारा किये गये अनाधिकृत कब्जे को हटवाने, ग्राम शमशेरगंज नि. बृजपाल सिंह ने विपक्षियों द्वारा चकमार्ग, नाली व श्मशान पर किये गये अवैध कब्जे को खाली कराने, संतपुर नि. मुन्नालाल ने सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण हटवाने, ग्राम गपकापुर नि. वीरमती ने गाटा संख्या-4178 पर भू-माफियाओं द्वारा जबरन किये गये कब्जे को हटवाने, उद्देतपुर नि. जोर सिंह ने सहखातेदार द्वारा खेत पर खड़ी फसल को जबरन जोते जाने की शिकायत अपने प्रार्थना पत्रों के माध्यम से की, जिसे संबंधित अधिकारियों को पृष्ठाकिंत कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, उप जिलाधिकारी किशनी नवनीता राय, उप कृषि निदेशक नरेंद्र कुमार त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकराण अधिकारी राजेश बघेल, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, उपायुक्त उद्योग डॉ. बनवारी लाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सऊद हसन, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रंजन शुक्ला, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ राम, सहायक अभियंता लघु सिंचाई राहुल कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here