मैनपुरी(सुवि)पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने रू. 777.89 लाख की लागत से 53 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 1166.16 लाख की लागत से 13 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि जनपदवासियों के लिए मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने हमेशा विकास की सौगातें देने का काम किया है, चाहे नई विकास योजनाओं का लोकार्पण हो, शिलान्यास हो या करोड़ों रुपये की नई परियोजनाएं, जिनकी कभी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी, आज वे योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं, मैनपुरी में विकास की गति निरंतर आगे बढ़ रही है, अब मैनपुरी की नई तस्वीर दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि जनपद के समग्र विकास के लिए सरकार लगातार गंभीरता से कार्य कर रही है, हाल ही में जिलाधिकारी के प्रयास से समान पक्षी विहार में ईको टूरिज्म की संभावनाओं को विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण पहल की गई है, समान पक्षी विहार के लिए 06 हेक्टेयर भूमि पर्यटन विभाग को हस्तांतरित किए जाने का प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में 26 अगस्त को स्वीकृत किया जा चुका है, इससे समान पक्षी विहार में पर्यटन सुविधाओं के विकास को नई गति मिलेगी और जनपद को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कैबिनेट बैठक, प्रत्येक माह में लिए जा रहे निर्णयों को देखा जाए तो जनपद के विकास, कल्याण के लिए लगातार महत्वपूर्ण फैसले लिए जा रहे हैं, सरकार का प्रयास है कि जनपद को समग्र रूप से विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाए, सड़क, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधार-भूत सुविधाओं और अन्य क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं, विकास कार्यों को किसी एक विधानसभा क्षेत्र तक सीमित नहीं रखा गया है, सभी विधानसभा क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं, सरकार का उद्देश्य पूरे जनपद का संतुलित और समग्र विकास करना है, कोई भी क्षेत्र विकास की योजनाओं से वंचित न रहे, इसी भावना के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी जनपद के विकास, कल्याण, गौरव और समग्र प्रगति के लिए सरकार इसी गति से कार्य करती रहेगी, विकास और पर्यटन के क्षेत्र में और नई पहचान दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

IMG 20260829 WA0005

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत रू. 183.08 लाख की लागत से ग्राम सिरसा में अटपुरा पुलिया तक, रू. 117.41 लाख की लागत से ग्राम खिरनापुर से किशनपुर चौराहे तक, रू. 110.97 लाख की लागत से ग्राम नौगांव गुलालपुर मार्ग से बृम्हदेव मंदिर तक, रू. 214.35 लाख की लागत से ग्राम ज्योंति से विलासपुर मार्ग, रू. 149.91 लाख की लागत से नौरंगपुर से सिढ़पुरा, रू. 295.47 लाख की लागत से नगला अखई से बम्बा की पटरी के किनारे दुल्हापुर तक मार्ग निर्माण, नगर पालिका परिषद के अन्तर्गत रू. 11.17 लाख की लागत से वार्ड खरपरी स्थित माधौनगर में राजबेटी के मकान से डिम्पल भदौरिया के मकान होते हुए शिव कुमार चौहान के मकान तक सीसी मार्ग व आरसीसी नाली का निर्माण, रू. 14.11 लाख की लागत से वार्ड नगला निरंजन स्थित भोजपुरा में वीरपाल के मकान से कृष्ण मुरारी के तकान तक सीसी मार्ग व आरसीसी नाली निर्माण, रू. 11.53 लाख की लागत से वार्ड छपट्टी में तुलाराम मैनेजर के मकान से राकेश कश्यप के मकान तक सीसी मार्ग व आरसीसी नाली का निर्माण, रू. 14.96 लाख की लागत से वार्ड मिशन कम्पाउण्ड स्थित देवपुरा में अश्वनी मिश्रा के मकान से शिव प्रताप चौहान के मकान होते हुए वीरेन्द्र मिश्रा के मकान तक सीसी मार्ग निर्माण, रू. 16.39 लाख की लागत से वार्ड रघुराजपुरी स्थित राठी मिल में अरविन्द यादव के मकान से शिव मंदिर तक सीसी मार्ग व आरसीसी नाली का निर्माण, रू. 11.46 लाख की लागत से वार्ड रघुराजपुरी स्थित दुर्गा मिल के पास रामकिशोर भदौरिया के मकान से राज गुप्ता के मकान होते हुए अशोक उपाध्याय के मकान तक सीसी मार्ग व आरसीसी नाली निर्माण, रू. 15.35 लाख की लागत से प्राइमरी विद्यालय गढ़िया संसारपुर की वाउण्ड्री वॉल का निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।

उन्होंने रू. 181 लाख की लागत से जनपद में उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय उ.प्र. उद्योग विभाग द्वारा विकास खंड बेवर में विकसित लघु औद्योगिक आस्थान मल्लामई में अवस्थापना सुविधाओं के उच्चीकरण, ग्राम्य विकास विभाग, मनरेगा के अन्तर्गत रू. 3.65 लाख की लागत से ग्राम पंचायत बमरोली नगला फतेह में जसराना रोड से विजय के घर तक सीसी रोड, रू. 9.91 लाख की लागत से ग्राम पंचायत कोसमा मुसलमीन में सुबोध की गली से पुष्पेन्द्र के घर तक सीसी रोड, रू. 9.94 लाख की लागत से ग्राम पंचायत कनकपुर सादा में इकहरा सड़क से जगदीश के घर तक इंटरलॉकिग मोड़, 9.90 लाख की लागत से ग्राम पंचायत इकहरा में वन टू के घर से अशोक के घर तक इंटरलॉकिग रोड़, 10.63 लाख की लागत से ग्राम पंचायत गड़ेरी में अशोक के घर से सुरेन्द्र के घर तक इंटरलॉकिंग एवं नाली निर्माण, रू. 7.19 लाख की लागत से ग्राम पंचायत चॉदपुर में राकेश के घर से शैलेेन्द्र के घर तक इंटरलॉकिंग एवं नाली निर्माण, रू. 9.35 की लाख की लागत ग्राम पंचायत बड़ेरी में कल्याण के घर से रामदास के घर तक सीसी एवं नाली निर्माण, रू. 9.89 की लागत से ग्राम पंचायत अस्योली में अम्बेडकर मूर्ति से मुन्नालाल के घर तक इंटरलॉकिंग एवं नाली निर्माण, रू. 5.82 लाख की लागत से ग्राम पंचायत चॉदपुर में मुख्य रोड से अशोक के घर तक इंटरलॉंिकग, नाली निर्माण, रू. 6.80 लाख की लागत से ग्राम पंचायत बड़ेरी में विनय के घर से ग्याप्रसाद के घर तक सीसी एवं नाली निर्माण, रू. 13.50 लाख की लागत से ग्राम पंचायत तिमनपुर में नहर से अम्बेडकर मूर्ति तक इंटरलॉकिंग एवं नाली निर्माण कार्य, रू. 21.35 लाख की लागत से ग्राम पंचायत थोरवा में पडरिया चौराहे से नगला आंध्रा प्राइमरी स्कूल तक इंटरलॉकिंग निर्माण, रू. 4.20 लाख की लागत से ग्राम पंचायत किठाह में रामकिशन के घर से अतुल के घर तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण, रू. 3.20 लाख की लागत से ग्राम पंचायत किठाह में हरदेश सिंह के घर से मुकेश सिंह के घर तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण, रू. 5.91 लाख की लागत से ग्राम पंचायत किठाह में कुॅवरपाल के घर से पदम सिंह के घर तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण, रू. 5.77 लाख की लागत से श्यामपुर भटपुरा में खुली व्यायाम शाला निर्माण कार्य, रू. 6.73 लाख की लागत से ग्राम पंचायत देवामई में चन्द्रपाल के खेत से विपिन के घर तक सीसी एवं नाली निर्माण, रू. 9.04 लाख की लागत से नगला पाठ महावतपुर में डामर रोड से नबाव सिंह के घर तक नाली निर्माण, रू. 9.33 लाख की लागत से ग्राम पंचायत मानिकपुर में रहीश पाल के मकान से विजेन्द्र पाल के घर तक सीसी व नाली निर्माण, रू. 8.46-8.46 लाख की लागत से ग्राम पंचायत मनीगांव, समान, उसनीधा, ओय, विशुनपुर, बरखेड़ा, ब्यांेति खुर्द, छाछा, चिल्होसा, सकत बेवर, चॉदपुर, हविलिया, ओन्हा, दोस्तपुर, शाहपुर, जसरऊ, बड़ेरी, गोधना में अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कार्य, जिला पंचायत के अन्तर्गत रू. 20.92 लाख की लागत से ग्राम मधुकर की सीसी से ईंट भट्टा तक सीसी निर्माण, रू. 21.93 लाख की लागत से ग्राम रूई में मेरापुर सड़क से ट्यूबवेल तक सीसी सम्पर्क मार्ग, रू. 24.96 लाख की लागत से ग्राम मेहरमई में कुरावली-हन्नूखेड़ा डामर मार्ग से हरीराम के घर तक सीसी निर्माण, रू. 24.97 लाख की लागत से ग्राम जुन्हेसा में जुन्हेसा प्राथमिक विद्यालय से सहूरिया गांव की इंटरलॉकिंग तक सीसी निर्माण, रू. 21.14 लाख की लागत से ग्राम दौली खिरिया में औंछा लखौरा डामर मार्ग से कमलेश बाल्मीकि क घर तक डामरीकरण मार्ग, रू. 17.50 लाख की लागत से ग्राम पाल में प्राथमिक विद्यालय से तोताराम के खेत तक सीसी निर्माण, रू. 8.74 लाख की लागत से ग्राम जमौरा में मुख्य मार्ग से पंचायत घर होकर देव स्थान तक सीसी निर्माण, रू. 18.39 लाख की लागत से ग्राम ब्रजपुर में राधेश्याम सक्सैना के घर से पानी की टंकी तक सीसी सम्पर्क मार्ग का निर्माण, रू. 43.41 लाख की लागत से नगर पालिका परिषद द्वारा वार्ड बागवान स्थित चुंगी से हरिहर मंदिर तक सीसी मार्ग व आरसीसी नाली निर्माण, रू. 41.95 लाख की लागत से जनपद में शहर हेतु करहल मैनपुरी मार्ग पर प्रवेश द्वार का निर्माण, रू. 11.88 लाख की लागत से वार्ड नगरिया में ताल प्रइमरी स्कूल से माता ज्वाला देवी मंदिर तक सीसी मार्ग व आरसीसी नाली निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी किया।

इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधायक भोंगाव रामनरेश अग्निहोत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, अध्यक्ष नगर पालिका संगीता गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविन्द तोमर, उदय चौहान, विशम्भर तिवारी के अलावा जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. शोभनाथ चौरसिया, अधीशाषी अभियंता लोक निर्माण ए.के. अरूण, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अरूण कुमार शुक्ला, अवर अभियंता लोक निर्माण मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here