मैनपुरी(सुवि)पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजनान्तर्गत 05 लाभार्थियों को रू. 05-05 लाख के डेमो चेक, उ.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजनान्तर्गत 05 स्वंय सहायता समूहों को जारी रू. 12-12 लाख के सी.सी.एल., पंचायती राज विभाग में 49 पंचायत सहायक कम डाटा-एन्ट्री ऑपरेटर को चयन पत्र, सी.एम. युवा योजनान्तर्गत 10 लाभार्थियों को लगभग रू. 45 लाख 51 हजार के ऋण स्वीकृत डेमो चेक एवं अन्य लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों को चैक, उपकरण, टूलकिट आदि उपलब्ध कराते हुए उपस्थित लाभार्थियों, गणमान्य व्यक्तियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्ष-2017 में जब आपने उ.प्र. की बागडोर सौंपी, तब प्रदेश की परिस्थितियां अत्यंत चुनौतीपूर्ण थीं, प्रदेश जंगलराज की ओर बढ़ रहा था, दंगों, अराजकता की स्थिति थी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी थी, ऐसी परिस्थितियों में प्रदेश की जनता ने बिना किसी जातीय, सांप्रदायिक भेद-भाव के एक पक्षीय निर्णय लेकर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाने का काम किया। उन्होंने कहा कि किसी भी चुनी हुई सरकार की तीन महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां कानून का शासन, विकास, जनकल्याण की होती हैं गुंडागर्दी, अराजकता, अपराध की बात करें तो सरकार ने अपराधियों और संगठित अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की है, जिन बड़े-बड़े माफियाओं ने अपना साम्राज्य खड़ा कर रखा था और जिनके खिलाफ कार्यवाही करने की प्रशासनिक अधिकारियों में हिम्मत नहीं थी, आज उनके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्यवाही हो रही है, प्रदेश में कानून का राज स्थापित होना सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में बदलाव दिखाई दे रहा है विकास की अनेक योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं, चाहे वह धार्मिक, आध्यात्मिक स्थलों का विकास हो, सड़क और यातायात की व्यवस्था हो, शिक्षा की सुविधा हो या स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, हर क्षेत्र में काम हो रहा है, आस्था के केंद्रों पर सरकार द्वारा करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, इसका उद्देश्य केवल धार्मिक स्थलों का विकास करना नहीं बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित करते हुए पर्यटन की संभावनाओं को भी बढ़ाना है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने कहा कि जनपद केंद्रीय विद्यालय की सौगात मिलना भी बहुत बड़ी उपलब्धि है, बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर मिलेगा, उनके भविष्य को नई दिशा मिलेगी, नया बाईपास भी जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होगा, नया बाईपास केवल यातायात की समस्या का समाधान नहीं करेगा बल्कि इसका मतलब है नया मैनपुरी और विकसित मैनपुरी, इसके आस-पास के गांवों को भी इसका लाभ मिलेगा, नगर पालिका की सीमा के विस्तार के साथ इन क्षेत्रों में शहरी सुविधाओं और विकास कार्यों का विस्तार होगा, नौनेर के पास लगभग 2,500 गोवंश की क्षमता वाले नए आश्रय स्थल का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है, इससे निराश्रित गोवंश के संरक्षण के साथ किसानों को भी राहत मिलेगी, बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जो व्यवस्थाएं लंबे समय से अपेक्षित थीं और जिनकी जरूरत थी, उन्हें अब धरातल पर उतारने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज सरकार की योजनाओं का लाभ गरीब, किसान, कारीगर, महिला, युवा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा कर, ओ.डी.ओ.पी. के माध्यम से स्थानीय कारीगरों को आगे बढ़ा कर, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों और लखपति दीदी जैसी योजनाओं से जोड़ कर जनकल्याण की भावना के साथ रोजगार और स्व-रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार गरीब, किसान, महिला, युवा और समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य कर रही है, सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का काम पूरी पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताया और उ.प्र. ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, वर्ष 2017 में प्रदेश की जनता ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाकर प्रदेश में सुशासन, विकास के नए दौर की शुरुआत की, आज उ.प्र. में कानून का राज स्थापित है और अपराध, माफियाओं के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही से आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है, प्रदेश में विकास की गति लगातार तेज हुई है, सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधार-भूत सुविधाओं के क्षेत्र में बड़े स्तर पर कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने, लखपति दीदी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हो रहा है, युवाओं को रोजगार और स्व-रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, एक जनपद-एक उत्पाद योजना के माध्यम से स्थानीय कारीगरों और पारंपरिक उत्पादों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलना इस बात का प्रमाण है कि सरकार की योजनाएं धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू हो रही हैं, सरकार का संकल्प है कि विकास और जनकल्याण का लाभ बिना किसी भेद-भाव के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।

प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा हमारी बहनों को जो विशेष सौगात दी गई, वह अत्यंत सराहनीय और भावनात्मक पहल है, प्रदेश की बहनों को अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए निःशुल्क रोडवेज बस यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई गई, इतना ही नहीं उनके साथ एक सहयोगी को भी यात्रा की सुविधा प्रदान की गई, यह योजना सरकार की महिला हितैषी सोच और बहनों के प्रति सम्मान एवं संवेदनशीलता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि टेलीविजन पर रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रा कर रही एक बहन की प्रतिक्रिया देखी, जो सरकार की इस योजना की प्रशंसा करते हुए भावुक हो गईं, उनकी आंखों से आंसू निकले, उन्होंने केवल इतना कहा कि “योगी मेरा भाई है’’, उन्हांनेे सभी बहनों की चिंता की है, यह भाव अपने आप में सरकार की योजनाओं के प्रति जनता के विश्वास और आत्मीयता को दर्शाता है, रक्षाबंधन के बाद भी प्रदेश की वृद्ध महिलाओं को सरकारी रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा देने का निर्णय महिलाओं के सम्मान, सुविधा की दिशा में ऐतिहासिक कदम है, अब वृद्ध बहनें जब तक इस सुविधा की पात्र रहेंगी, तब तक प्रदेश में जहां तक रोडवेज बस जाएगी, वहां तक निःशुल्क यात्रा का लाभ उठा सकेंगी।
जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कार्यक्रम में उपस्थित जन-प्रतिनिधिगणों, गणमान्य व्यक्तियों, लाभार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जनपद में अन्नपूर्णा़ भवनों से संबंधित कार्य, मनरेगा अंतर्गत सी.सी. रोड, अन्य विकास कार्य, नगर पालिका क्षेत्र के वार्डों में गलियों, नालियों एवं जल निकासी से संबंधित कार्यों, लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों के सुधार से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है, जनपद में लगभग 66 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है इसके साथ ही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत युवा, महिला और कारीगर सहित विभिन्न वर्गों के लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया, इन योजनाओं का लाभ जनपद के गांवों, ब्लॉकों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, पूर्व मंत्री, विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष संगीता गुप्ता, जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने अपने कर-कमलों से नव-चयनित पंचायत सहायक कु. शिम्मी, सुशील कुमार, कु. सोनी, विकास पाल, अभय प्रताप सिंह को चयन पत्र, कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत दीक्षा, हर्षित, एग्री जंक्शन योजनान्तर्गत नेम सिंह, बृजेश कुमार, मुख्यमंत्री आवास ग्रामीण के तहत गीता देवी, किरन देवी, शारदा, प्रीती, आरती, एन.आर.एल.एम. के अन्तर्गत सुरमिला, उमा, मंजू, सावित्री देवी, कल्पना, ममता देवी, मधू, नीलम, राम सखी, ओ.डी.ओ.पी. योजनान्तर्गत रजनी, लक्ष्मी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत श्रषभ, योगेश, सी.एम. युवा ऋण वितरण ममता, रवी कुमार, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत तारावती, विनीता देवी, किरन देवी को चेक, स्वीकृति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर अनुजेश प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविन्द तोमर, उदय चौहान, विशम्भर तिवारी के अलावा पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, अधीशाषी अभियंता लोक निर्माण ए.के. अरूण, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अरूण कुमार शुक्ला, उपायुक्त उ़द्योग डॉ. बनवारी लाल, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश बघेल, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ राम आदि उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. शोभनाथ चौरसिया ने किया।



