
मैनपुरी 27 जुलाई, 2022- जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने जनपद के ऐतिहासिक, सुप्रसिद्ध शीतला देवी मंदिर के कायाकल्प, मंदिर को भव्यता प्रदान करने के लिए कार्य प्रारंभ कर दिया है, मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए कार्यदायी संस्था यू.पी.पी.सी.एल. के माध्यम से नक्शा, डी.पी.आर., आगणन तैयार कराया जा चुका है, आज आर्किटेक्ट द्वारा तैयार किए गए नक्शे का प्रस्तुतीकरण वरिष्ठ अधिकारियों, राजा साहब के उत्तराधिकारियों, मंदिर के पुजारियों की उपस्थिति में किया गया, लगभग 25 करोड़ की लागत से मंदिर के जीर्णाेद्धार की कार्य योजना तैयार की गई है, आराजी नंबर 56, 57, 58 एवं 59 में 4128 स्क्वायर मीटर क्षेत्रफल में मंदिर का विस्तार होगा, मंदिर परिसर में 02 हवन कुंड बनेंग, जिसमें 01 हवन कुंड शतचण्डी महायज्ञ आदि के लिए होगा, दूसरे हवन कुंड पर आमजन यज्ञ, हवन कर सकेंगे, मंदिर पर अन्य जनपदों से आने वाले संतगणों के लिए रूकने की व्यवस्था रहेगी, पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे, जिससे निरतंर निगरानी होगी।
श्री सिंह ने कार्यदायी संस्था के जनरल मैनेजर, आर्किटेक्ट को निर्देशित करते हुए कहा कि मंदिर की ओर जाने वाले दोनों मार्गाे पर इनर-आउटर साइड में भूमि की उपलब्धता के अनुसार पक्की दुकानों के निर्माण का भी आगणन तैयार कर डीपीआर में शामिल किया जाए, कुरावली रोड से मंदिर तक जाने वाले मार्ग एवं देवी रोड श्रीदेवी मेला के मुख्य द्वार से मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते के चौड़ीकरण के साथ-साथ दोनों और भव्य लाइटें लगाई जाए, मुख्य द्वार का निर्माण पूरी भव्यता के साथ कराया जाये, विकसित किए जाने वाले परिसर में ही श्रद्धालुओं के लिए महिला-पुरुष हेतु कम से कम 02-02 स्थानों पर अलग-अलग स्नानघर, शौचालयों का निर्माण कराया जाए, मंदिर के साथ-साथ परिसर की भव्यता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
इस दौरान राजा साहब के वंशज यशदीप सिंह एड., आदित्य सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक गणेश प्रसाद, उप जिलाधिकारी सदर नवोदिता शर्मा, डिप्टी कलेक्टर नरेंद्र सिंह, पर्यटन अधिकारी प्रदीप टम्टा, कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के जनरल मैनेजर अवधेश शर्मा, डी.जी.सी. सिविल अजीत नारायण, डी.जी.सी. राजस्व सुधारकर मिश्रा, आर्किटेक्ट राहुल जादौन आदि उपस्थित रहे।


