कुं. आर. सी. महिला महाविद्यालय, मैनपुरी में 80 वां स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण समारोहों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और एनसीसी परेड के साथ मनाया । कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शेफाली यादव जी के द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। प्राचार्या जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता के साथ-साथ हमें जागरूकता भी बनाए रखने की जरूरत है। जिससे हम अपने जीवन और राष्ट्र को बेहतर दिशा की तरफ ले जा सकें।आज की युवा पीढ़ी का दायित्व है कि वे शिक्षा, अनुशासन और देशभक्ति को जीवन का आधार बनाएं। तत्पश्चात संयुक्त सचिव डॉ. सुशीला त्यागी जी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना प्रदान करते हुए कहा कि हमें इंसाफ और इंसानियत की राह पर चलना चाहिए। परिसर में छात्राओं ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके देशप्रेम और बलिदान की भावना का प्रदर्शन किया। महाविद्यालय की छात्राओं में आशा किरण, अनन्या, अर्पिता, शालिनी, ऋचा,नैंसी सोनम आदि ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. अलका पाठक जी ने कहा कि किसी राष्ट्र के लिए नागरिकों का चरित्र सबसे अहम है। इसी से हमारे आने वाले देश का भविष्य निर्धारित होता है। अंत में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से संपूर्ण महाविद्यालय परिसर गुंजायमान हो उठा। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के साथ समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी भी उपस्थित रहें।
Home मुख्य समाचार कुं. आर.सी. महिला महाविद्यालय मैनपुरी में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया,...



