बरनाहल। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की मासिक बैठक मंगलवार, 11 अगस्त को ब्लॉक संसाधन केंद्र बरनाहल पर ब्लॉक अध्यक्ष जुगिल किशोर यादव के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला सह-संयोजक हरेंद्र सिंह बैंस ने की। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण को लेकर रणनीति बनाई गई।

IMG 20260811 WA0008

बैठक को संबोधित करते हुए जिला सह-संयोजक हरेंद्र सिंह बैंस ने कहा कि शिक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ करें। इसके बावजूद यदि किसी शिक्षक के साथ अन्याय या अहित होता है तो संगठन पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा रहेगा।

IMG 20260811 WA0013

ब्लॉक अध्यक्ष जुगिल किशोर यादव ने कहा कि शिक्षक हित संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी शिक्षकों से संगठन की सदस्यता लेकर एकजुटता मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षक की समस्या को संगठन के संज्ञान में लाया जाए, ताकि संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाकर उसका समाधान कराया जा सके।

IMG 20260811 WA0014

बैठक के उपरांत संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने खंड शिक्षा अधिकारी बरनाहल से मुलाकात कर शिक्षकों की लंबित समस्याओं के संबंध में चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने सीसीएल एवं मेडिकल लीव, लंबित अवशेष देयकों, एरियर एवं डीए एरियर, मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना में माता-पिता को जोड़ने में आ रही समस्याओं, अगस्त माह में 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षकों के चयन वेतनमान, जनगणना प्रशिक्षण मानदेय, शिक्षामित्रों/अनुदेशकों/रसोइयों के लंबित मानदेय,अवशेष कन्वर्जन कॉस्ट तथा शिक्षा मित्रों के उपस्थिति पत्रकों सहित अन्य समस्याओं को प्रमुखता से रखा।

IMG 20260811 WA0010

खंड शिक्षा अधिकारी ने संगठन द्वारा उठाई गई सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा।

 

ब्लॉक मंत्री राहुल गुप्ता ने कहा कि शिक्षक हित सर्वोपरि है और किसी भी शिक्षक के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता ही शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का सबसे मजबूत माध्यम है।

 

वरिष्ठ उपाध्यक्ष नयन यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती शिक्षकों की एकता और आपसी सहयोग से ही संभव है। शिक्षकों की समस्याओं को संगठन पूरी गंभीरता से अधिकारियों के समक्ष रखता रहेगा और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।

 

इस अवसर पर ब्लॉक संरक्षक राना सिंह,अमित त्रिपाठी,अंकित यादव,दुष्यन्त कुमार,कमलेंद्र शाक्य,नवीन दिवाकर,जितेंद्र सिंह ,जयब्रेश यादव,नफीस अहमद,संतोष यादव, एमेश यादव सहित संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षक साथी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here