डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा में 3 अगस्त को 92 वां दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ। विगत वर्षों की भांति इस बार भी उक्त समारोह में कुँ. आर. सी. महिला महाविद्यालय, मैनपुरी में बी.ए.संगीत विभाग की छात्रा सोनम संगीत वादन में रजत पदक और एम . ए. की छात्रा संजना चौहान ने संगीत सितार में स्वर्ण एवं रजत पदक पाकर महाविद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया।

इस अवसर पर सम्पूर्ण महाविद्यालय परिवार गौरवान्वित है। महाविद्यालय की प्रबंध समिति के सचिव कुँ. बलवीर सिंह चौहान जी ने छात्राओं को बधाई दी और आशीष देते हुए कहा कि आप सभी इस तरह ही नित्य नई ऊंचाइयों को छूते रहें। उन्होंने संगीत विभाग की शिक्षिका, प्राचार्या एवं विभागाध्यक्ष डॉ शेफाली यादव तथा शिक्षिका रंगोली यादव को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपकी निष्ठा और नियमित प्रयास का ही परिणाम है कि महाविद्यालय प्रगति के पथ पर निरंतर गतिमान है। महाविद्यालय की संयुक्त सचिव डॉ सुशीला त्यागी जी ने छात्राओं की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हमारी छात्राओं ने विश्वविद्यालय स्तर पर पदक जीतकर संस्था की प्रतिष्ठा और मान को बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शेफाली यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी छात्राओं ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन,अनुशासन और समर्पण से किसी भी सपने को पूरा किया जा सकता है। यह उपलब्धि केवल महाविद्यालय की ही नहीं बल्कि पूरे जनपद के लिए गर्व का क्षण है। महाविद्यालय की सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने छात्राओं को बधाई दी और उन्हें आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here