मैनपुरी(सुवि)जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने प्रत्येक कार्य दिवस में होने वाली जूम मीटिंग के माध्यम से आज प्रातः 10.10 बजे अधिकारियों का समय से कार्यालय में उपस्थित होने का रियलिटी चेक की, अधिकारी ऑफिस के रास्ते में मोबाइल से कनेक्ट मिले, कुछ ने बताया कि वह क्षेत्र में शिकायतों का निस्तारण कर रहे हैं, जूम मीटिंग के माध्यम से अधिकारियों की कार्यालय में उपस्थित की जानकारी करने पर खंड शिक्षाधिकारी घिरोर, कुरावली, बाल विकास परियोजना अधिकारी बेवर, घिरोर, बरनाहल, प्रभारी चिकित्साधिकारी बेवर, कुरावली, सहायक विकास अधिकारी पंचायत घिरोर, बरनाहल, करहल, कुरावली एवं पशु चिकित्साधिकारी बेवर, सुल्तानगंज, घिरोर, करहल, जागीर, कुरावली, किशनी अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित नहीं थे, जिस पर उन्होंने अनुपस्थित सभी अधिकारियों का आज के वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए कार्यालय में समय से उपस्थित न होने पर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए कहा कि बार-बार निर्देशों के बाद भी कुछ अधिकारी समय से कार्यालय में उपस्थित नहीं हो रहे हैं जबकि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि सभी अधिकारी, कर्मचारी समय से कार्यालय उपस्थित हों, अपने-अपने कार्यालय में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक उपस्थित रहकर जन-शिकायतें सुनें। उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि सभी अधिकारी प्रत्येक दशा में ठीक 10 बजे अपने-अपने कार्यालय में पहुंचकर जूम मीटिंग से जुड़ें यदि भविष्य में कोई अधिकारी जूम मीटिंग से नदारद पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।



