मैनपुरी(सुवि)जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने तहसील भोगांव के निरीक्षण के दौरान अभिलेखागार में कुछ अभिलेख खुले पाए जाने, उपलब्ध फर्नीचर की दशा खराब पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए रजिस्ट्रार कानूनगो को आदेशित करते हुए कहा कि 15 दिन में रिकॉर्ड रूम के सभी अभिलेख अद्यावधिक किये जायें, जो भी रिकॉर्ड खुला रखा है, उन्हें बस्तों में बॉधकर रखा जाये, निष्प्रयोज्य सामग्री, रिकॉर्ड की नियमानुसार निस्तारण की कार्यवाही की जाये, बस्तों की साफ-सफाई तत्काल करायी जाये, तहसील परिसर में जहॉ भी विद्युत वायरिंग खुली है, खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हैं, उन्हंे तत्काल ठीक कराया जाये। उन्होने निर्णित पत्रावलियों का दाखिला अद्यावधिक न पाए जाने पर असंतोष व्यक्त करते हुए समस्त पत्रावलियों को 01 सप्ताह में अद्यावधिक करने के निर्देश दिए, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार न्यायालय के निरीक्षण के दौरान कुछ पत्रावलियां पोर्टल पर दर्ज न पाए जाने पर पेशकार को हिदायत देते हुए कहा कि तत्काल सभी पत्रावलियां पोर्टल पर अपलोड कर सूचना उपलब्ध करायें।

IMG 20260802 WA0000
            श्री त्रिपाठी ने नजारत के निरीक्षण के दौरान रजिस्टर नंबर-04 का अवलोकन करने पर पाया कि रू. 59 लाख 29 हजार 428 जमा है, जिसे ग्राम पंचायत निधि में तत्काल जमा करने के निर्देश दिए, रजिस्टर नंबर-06 के निरीक्षण के दौरान सभी परवाने पंजिका में दर्ज पाए जाने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होने कहा कि उप जिलाधिकारी, तहसीलदार के न्यायालय में जो भी पत्रावलियां लम्बे समय से अनिस्तारित है उनका जल्दी-जल्दी तिथि देकर निस्तारण किया जाये, तहसील के प्रत्येक अनुभाग के रिकॉर्ड अद्यावधिक रहें। उन्होने निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा कि उप जिलाधिकारी न्यायिक हेतु एक कक्ष, अटैच टॉयलेट, बाथरूम एवं उनके स्टेनो हेतु एक कक्ष, तहसील के गेट नम्बर-02 के समीप क्षतिग्रस्त बाउण्ड्रीवॉल का तत्काल ऑगणन तैयार कर प्रस्तुत करें, तहसील परिसर में आने वाले फरियादियों, वादकारियों को बैठने एवं तहसील से विभिन्न अभिलेख प्राप्त करने हेतु जन-सुविधा केन्द्र की स्थापना, फरियादियों, वादकारियों एवं अधिवक्ताओं हेतु अलग-अलग महिला-पुरूष शौचालय के निर्माण का ऑगणन अधिशाषी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा को ऑगणन तैयार करने के निर्देश दिये।
        निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी भोगांव मिथिलेश कुमार त्रिपाठी, तहसीलदार घासीराम, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हरेंद्र सिंह, पेशकार वेद प्रकाश श्रीवास्तव, शिकायत लिपिक अनुज कुमार आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here