मैनपुरी(सुवि) जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील भोगांव में जन-शिकायतें सुनने के उपरांत राजस्व विभाग के अधिकारियों, राजस्व निरीक्षक, लेखपालों से कहा कि ’’मिशन समाधान’’, जन-शिकायतों के निस्तारण के दौरान ग्रामसभा की जो भी भूमि खाली कराई जाए, उसे किसी न किसी कार्य हेतु तत्काल आरक्षित किया जाए, पैमाइश, कब्जा हटवाने के बाद यदि किसी के द्वारा पुनः कब्जा किया जाए या अवरोध उत्पन्न किया जाए तो उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराकर दंडात्मक कार्यवाही की जाए। उन्होने कहा कि पशुचर, तालाब, चकरोड, विद्यालय, अन्य सार्वजनिक उपयोग की भूमि को प्राथमिकता के आधार पर कब्जामुक्त कराया जाए, सरकारी भूमि पर खेती, अन्य गतिविधियों के माध्यम से आर्थिक लाभ उठा रहे व्यक्तियों को चिन्हित किया जाये यदि कोई व्यक्ति अपने हिस्से से अधिक भूमि पर कब्जा किए हुए है, तो पहले उसके वैध हिस्से को अलग कर शेष भूमि मुक्त कराई जाए। उन्होंने बैनामाशुदा भूमि पर कब्जा दिलाए जाने संबंधी शिकायतों पर कहा कि भूमि क्रय करने से पूर्व जानकारी प्राप्त करें, विवादित भूमि क्रय करने से बचें, बैनामा कराने के तत्काल बाद विक्रेता से क्रय की गई भूमि पर दखल प्राप्त करें, विवादित भूमि क्रय करने के पश्चात जिला प्रशासन से कब्जे की उम्मीद न करें।

IMG 20260801 WA0010

जन-सुनवाई के दौरान जब टिकसुरी नि. राहुल ने गाटा संख्या-80, 82 की खतौनी में पिता का नाम रक्षपाल के स्थान पर रामपाल दर्ज होने, एलाऊ नि. श्याम बिहारी लाल ने गाटा संख्या-1913 में अंश निर्धारण त्रुटिपूर्ण ढंग से किए जाने, ग्राम टिकसुरी नि. रामलड़ैते ने पट्टाशुदा भूमि, रूई सिनौरा नि. लज्जावती ने खतौनी में नाम दर्ज कराये जाने की मांग अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से की, जिस पर उन्होंने मौके पर ही क्षेत्रीय लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार से औपचारिकताएं पूर्ण कराकर खतौनी में नाम, पता दुरूस्त कराकर फरियादियों को तत्काल राहत प्रदान करते हुए कहा कि नाम संशोधन के प्रकरण में किसी भी स्तर पर विलंब न किया जाए यदि किसी भी व्यक्ति का नाम राजस्व अभिलेखों में गलत अंकित है, तो उससे वैद्य दस्तावेज प्राप्त कर तत्काल उसका नाम, पता ठीक कराया जाये। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था, निराश्रित महिला, दिव्यांग पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का कोई भी आवेदन पत्र किसी भी स्तर पर लंबित न रहे, प्रत्येक पात्र व्यक्ति को विधवा, दिव्यांग, निराश्रित महिला पेंशन का लाभ मिले, आय-जाति, निवास प्रमाण पत्र समय से जारी हों, सुनिश्चित किया जाए।

आज आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील भोगांव के दूर-दराज ग्रामीण अंचलों से आए 138 फरियादियों ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत किए, जिसमें से 19 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादियों को तत्काल राहत प्रदान की। करपिया नि. अमन चौहान ने गाटा संख्या-751 पर लेखपाल की जॉच आख्या, साक्ष्यों के अनुसार खतौनी में बालिग दर्ज हेतु आख्या संस्तुति सहित अग्रसारित कराने, ग्राम वरधनियां नि. सीमा देवी ने गाटा संख्या- 301अ, 301ब पर एक तिहाई हिस्से के चकरोड पर विपक्षियों द्वारा किये गये अवैध कब्जे को खाली कराने, जगतपुर नि. ऊषा देवी ने विपक्षी द्वारा खेत पर किये गये अनाधिकृत कब्जे को हटवाने, ग्राम हविलिया नि. नरेन्द्र सिंह ने ग्राम समाज की भूमि पर जबरिया किये गये कब्जे को खाली कराने, ग्राम सकत बेवर नि. सरला देवी ने गाटा संख्या-783 पर खड़ी फसल की सुरक्षा हेतु नाला निर्माण पूर्ण कराये जाने, नखतपुर नि. ओंम प्रकाश ने गाटा संख्या-194 में कुरा नम्बर-02 की नियमानुसार पैमाइश कराकर कब्जा, दखल दिलाये जाने, ग्राम रामपीछा नि. भूपेन्द्र सिंह ने गाटा संख्या-244 पर विपक्षियों द्वारा किये गये अनाधिकृत कब्जे को हटवाने, नगला देवी नि. रजनी रानी ने मृतक भोजराज के फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर मृतक पेंशन रोके जाने, ग्राम मढैया नि. आलोक, विनोद, अभिषेक यादव, अनूप कुमार, रवीन्द्र सिंह, अजय प्रकाश, सुरेन्द्र सिंह, सतेन्द्र, विजयपाल सिंह आदि ने चकमार्ग संख्या-375 पर विपक्षियों द्वारा किये गये अवैध को हटवाने की मॉग, शिकायत अपने प्रार्थना पत्रों के माध्यम से की, जिन्हें सम्बन्धित को पृष्ठाकिंत कर निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता, उप जिलाधिकारी भोगांव मिथिलेश कुमार त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी न्यायिक अरविन्द कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. शोभनाथ चौरसिया, उप कृषि निदेशक नरेंद्र कुमार त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजेश बघेल, जिला कृषि अधिकारी अविशांक चौहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार, सहायक आयुक्त उद्योग उत्कर्ष चन्द्र, तहसीलदार भोगांव घासीराम सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here