मैनपुरी(सुवि)प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के सर्वागींण विकास हेतु रू. 06 अरब 82 करोड़ 93 लाख की लागत से निर्मित, निर्माणाधीन 111 परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास किया, जिसमें विधान सभा मैनपुरी की रू. 87.57 करोड़ की 26 एवं विधान सभा करहल की रू. 54.52 करोड़ की 39 परियोजनाआंे का लोकार्पण तथा विधान सभा क्षेत्र मैनपुरी की रू. 425.19 करोड़ की 26, विधान सभा क्षेत्र करहल की रू. 115.65 करोड़ की 20 परियोजनाओं का शिलान्यास सम्मिलित हैं। मुख्यमंत्री ने आज जिन परियोजनाओं का लोकार्पण किया, उसमें मुख्य रूप से विधान सभा क्षेत्र मैनपुरी में रू. 15 करोड़ 74 लाख की लागत से पुलिस लाइन में ट्रॉजिस्ट हॉस्टल में जी$8 आवास, रू. 13 करोड़ 19 लाख की लागत से नवीन राजकीय नलकूप परियोजनाओं, रू. 09 करोड़ 27 लाख की लागत से अग्निशमन केन्द्र के आवासीय भवनांे का निर्माण, रू. 08 करोड़ 67 लाख की लागत से रजवाहा पचावर के पुर्नस्थापना, नहरी भूमि के सीमाकंन कार्य, रू. 03 करोड़ 41 लाख की लागत से राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बैंक, एटीएम, पोस्ट ऑफिस, कैफेटेरिया सुविधायुक्त शॉपिंग कॉम्पेक्स का निर्माण, रू. 02 करोड़ 92 लाख की लागत से अलूपुरा पेयजल योजना, रू. 02 करोड़ 62 लाख की लागत से लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों हेतु टाइप-4 के 06 नग आवासों का निर्माण, रू. 02 करोड़ 50 लाख की लागत से जीगनचन्दाई मार्ग से बम्बा की पटरी होते हुए नगला घनी तक सम्पर्क मार्ग, रू. 02 करोड़ 49 लाख की लागत से अस्योली ग्राम पेयजल योजना, रू. 02 करोड़ 48 लाख की लागत से शिवसिंहपुर नवादा ग्राम पेयजल योजना, रू. 02 करोड़ 45 लाख की लागत से बिछिया विक्रमपुर ग्राम पेयजल योजना, रू. 02 करोड़ 22 लाख की लागत से कूकामई पेयजल योजना तथा विधान सभा क्षेत्र करहल में रू. 06 करोड़ 91 लाख की लागत से इटावा शाखा के किनारे से निकलने वाले कुशियारी रजवाहा की पुर्नस्थापना, नहरी भूमि के सीमांकन कार्य की परियोजना, रू. 03 करोड़ 45 लाख की लागत से फायर स्टेशन करहल, रू. 03 करोड़ 16 लाख की लागत से बांसक रजवाहा की पटरी जीपेबल बनाने हेतु मिट्टी, ब्रिक सोलिंग कार्य, रू. 02 करोड़ 32 लाख की लागत से बादशाहपुर ग्राम पेयजल योजना, रू. 02 करोड़ 31 लाख की लागत से बलापुर ग्राम पेयजल योजना, रू. 02 करोड़ 18 लाख की लागत से बस स्टेशन घिरोर का पुनर्निर्माण, रू. 02 करोड़ 17 लाख की लागत से बिघरई ग्राम पेयजल योजना, रू. 02 करोड़ 04 लाख की लागत से भूरापुरा पेयजल योजना का लोकार्पण किया गया।

मा. मुख्यमंत्री उ.प्र. शासन ने विधान सभा क्षेत्र मैनपुरी के अन्तर्गत रू. 169 करोड़ 42 लाख की लागत से मैनपुरी शहर हेतु 02 लैन विद पेब्ड शोल्डर दक्षिणी बाईपास के निर्माण, रू. 127 करोड़ 68 लाख की लागत से अमृत 2.0 योजनान्तर्गत नगर पालिका परिषद पुनर्गठन पेयजल योजना, रू. 48 करोड़ 34 लाख की लागत से लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में 1500 क्षमता के ऑडिटोरियम-कम-मल्टीपर्पज हॉल, रू. 12 करोड़ 91 लाख की लागत से स्पॉर्ट्स स्टेडियम में इनडोर हॉल एवं निर्मित बेडमिंटन हॉल के जीर्णोद्धार, रू. 12 करोड़ 18 लाख की लागत से लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में 180 बैडेड क्षमता के 01 नग बालक छात्रावास हॉल के निर्माण, रू. 11 करोड़ 89 लाख की लागत से अमृत 2.0 कार्यक्रम के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद के आवास विकास वार्ड में पेयजल योजना, रू. 10 करोड़ 87 लाख की लागत से नव-सृजित तहसील कुरावली के आवासीय भवनों, रू. 07 करोड़ 07 लाख की लागत से टाटा टेक्नोलॉजी लिमि. के सहयोग से प्रथम चरण में चयनित राजकीय पॉलीटेक्निक मैनपुरी मंे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापना, रू. 04 करोड़ 82 लाख की लागत से मुख्यमंत्री वैश्विक नगरीय योजनान्तर्गत डिजिटल लाइब्रेरी, रू. 04 करोड़ 38 लाख की लागत से जिला कारागार में टाइप-2 के 12 नग आवासों, रू. 02 करोड़ 07 लाख की लागत से राज्य सेक्टर के पेयजल व्यवस्था एवं विधान सभा क्षेत्र करहल के अन्तर्गत रू. 23 करोड़ 93 लाख की लागत से मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय, रू. 23 करोड़ 15 लाख की लागत से मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय ग्राम घिरोर, रू. 19 करोड़ 05 लाख की लागत से मैनपुरी प्रखंड के अन्तर्गत इटावा शाखा पर पुनर्स्थापना, रू. 12 करोड़ 15 लाख की लागत से मैनपुरी प्रखंड के अन्तर्गत इटावा शाखा के पुनर्स्थापना, रू. 07 करोड़ की लागत से नगला जाटवान वाया रामनगर मार्ग पर आरसीसी सेतु एवं पहुंच मार्ग, रू. 05 करोड़ 28 लाख की लागत से कानपुर शाखा के हेड के डाउन स्ट्रीम में बैंकों के कटान की सुरक्षा हेतु ट्रॉजिशन वॉल, रू. 03 करोड़ 81 लाख की लागत से करहल, घिरोर, कुरावली, प्रमुख जिला मार्ग पर आरसीसी सेतु,पहुंच मार्ग, रू. 03 करोड़ 19 लाख की लागत से करहल में कस्तूरबा गॉधी बालिका विद्यालय में बालिका छात्रावास के निर्माण, रू. 02 करोड़ 58 लाख की लागत से निचली गंगा नहर के अन्तर्गत कानपुर शाखा की सर्विस रोड पर ब्रिक सोलिंग कार्य, रू. 02 करोड़ 54 लाख की लागत से कानपुर शाखा पर नहर तल के पुर्नभरण के कार्य, रू. 02 करोड़ 20 लाख की लागत से मोहकमपुर में मानस स्मारक मंदिर का पर्यटन विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री उ.प्र. शासन ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सामुदायिक निवेश निधि के अन्तर्गत रूबी, पूनम सक्सैना को रू. 02.58 करोड़, कैश क्रेडिट लिंकेज योजनान्तर्गत अर्चना शाक्य, देवकी को रू. 60 करोड़, रिवाल्विंग फंड के अन्तर्गत आरती देवी, पूनम चौहान को 48.60 लाख, मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजनान्तर्गत मनाली सिंह को रेस्टोरेन्ट हेतु रू. 10 लाख, पॉलीहाउस योजनान्तर्गत शुभम वर्मा को रू. 14.375 लाख, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजनान्तर्गत अंजू कुमारी को रू. 05 लाख, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की लाभार्थी शोभा देवी को 01.20 लाख के डेमो चैक, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजनान्तर्गत कुं. पलक यादव, कुं. आस्था को डेमो चैक एवं लेपटॉप उपलब्ध कराये वहीं एक जनपद-एक उत्पाद योजनान्तर्गत अनुराधा को टूलकिट, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण की लाभार्थी निशा देवी को आवास की चाबी, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनान्तर्गत राधे श्याम मिश्रा को आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनान्तर्गत छोटी बिटिया को एलपीजी कनेक्शन स्वीकृति पत्र प्रदान किये, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की संचालित गोद भराई योजनान्तर्गत गर्भवती महिला संध्या, किरन को पोषण किट, अन्न-प्रासन्न योजनांतर्गत 06 माह की आयु पूर्ण कर चुकी मिष्ठी, आयु को अपने कर-कमलों से ऊपरी आहार खिलाया, बेसिक शिक्षा के विद्यालयों में अध्ययनरत् ओंकार, संजय, दिव्या चौहान, कीर्ति, रूद्रप्रताप, नैन्सी को निःशुल्क बैग, पाठ्य पुस्तक भी उपलब्ध करायीं।
इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति, पैक्सफेड अध्यक्ष प्रेम सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना भदौरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, अनुजेश प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष संगीता गुप्ता, अन्य जन-प्रतिनिधियों के अलावा आयुक्त आगरा मंडल आगरा नगेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनन्द, अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेश चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी शिवम मिश्रा, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. शोभनाथ चौरसिया, उपायुक्त एन.आर.एल.एम. शौकत अली, आदि उपस्थित रहे।



